फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar news: saints angery over Congress leader Rashid Alvi statement and Salmal Khurshid book

हरिद्वार: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान और सलमाल खुर्शीद की किताब को लेकर संतों में रोष

Fri, 12 Nov 2021 09:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 12 Nov 2021 09:08 PM IST
सार

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी  ने कहा कि आज बहुत दुख हुआ कि राशिद अल्वी जो कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं, उन्होंने इस तरह का छोटा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता सलमान खुर्शीद ने भी कोई विवादित पुस्तक लिखी है।

विज्ञापन
haridwar news: saints angery over Congress leader Rashid Alvi statement and Salmal Khurshid book
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की विवादित किताब के बाद अब कांग्रेसी नेता राशिद अल्वी की ओर से भगवान राम का नाम लेने वालों को राक्षस बताए जाने से संत समाज आक्रोशित है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी (श्री निरंजनी) ने कहा कि किताब का अध्ययन कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 

विज्ञापन


किताब पढ़ने के बाद मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा
श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि आज बहुत दुख हुआ कि राशिद अल्वी जो कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं, उन्होंने इस तरह का छोटा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता सलमान खुर्शीद ने भी कोई विवादित पुस्तक लिखी है। उन्होंने कहा कि पुस्तक मंगवाई गई है और उसको पढ़ने के बाद मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा हिंदू मुस्लिम मामले रखती है, जबकि भाजपा भगवान राम की बात करती है। भाजपा कभी भी कोई ऐसा बयान नहीं देती है जो मुसलमानों के विरोध में हो। जब पुस्तक का विमोचन हुआ तब कांग्रेस के दो दिग्गज नेता भी साथ में थे। 
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र हमारे संस्कृति के प्राण हैं। हमारे आदर्श हैं। किस प्रकार से व्यक्ति का जीवन होना चाहिए, यह हमें मर्यादा पुरुषोत्तम राम की प्रेरणा से पता चलता है। यदि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र के बारे में किसी व्यक्ति ने ऐसी बात की है, चाहे वह राशिद अल्वी हो या कोई और निंदा होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कहा कि सलमान खुर्शीद जो खुद को बड़ा नेता कहते हैं और कई शिक्षण संस्थान चलाते हैं, लेकिन उनके मानसिकता इससे झलकती है। उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मांग की है कि इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 

सलमान खुर्शीद के शब्द ही कांग्रेस की सोच: मुख्यमंत्री
सलमान खुर्शीद की किताब में हिंदुत्व की तुलना आईएसएस से करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि सलमान खुर्शीद की यह बात ही कांग्रेस की मानसिकता को दर्शा रही है। सीएम धामी ने कहा कि ये कांग्रेस पार्टी है। पार्टी के नेता हैं। इनके अंदर कूटकूटकर तुष्टिकरण भरा हुआ है। कभी उन्होंने राष्ट्र या देश की बात नहीं की।

 

हम अपनी संस्कृति को मानने वाले हैं। मुझे कांग्रेस पार्टी की मानसिकता पर तरस आता है कि उन्होंने देश की आजादी से लेकर अब तक क्या किया। हमेशा तुष्टिकरण की बात की। जिससे देश के अंदर अलगाववाद बढ़े, आतंकवाद बढ़े। आईएसएस से तुलना की जितनी निंदा की जाए, कम है। सलमान खुर्शीद और कांग्रेस एक ही हैं। जो भी सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में लिखा है, वही कांग्रेस की मानसिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed