फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rudrapur: मां की गुहार पर कब्र से निकलवाया आठ साल के बेटे का शव, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी सारे राज

Sun, 11 Dec 2022 05:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 11 Dec 2022 05:08 PM IST
विज्ञापन
Rudrapur News: Police removed dead body of eight year old boy child from grave for postmortem
हत्या की आशंका पर शव कब्र से निकलवाया - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के रुद्रपुर में बीते दिनों हुई आठ साल के बच्चे पारस की संदिग्ध मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने प्रशासन की अनुमति के बाद उसका शव कब्र से निकलवाया है। बच्चे के शव का बरेली में पोस्टमार्टम होगा।

Ankita Murder Case: अब खुलेगा VIP का राज, पुलिस ने कोर्ट में दी नार्को टेस्ट की अर्जी, सोमवार को होगा फैसला

बता दें कि बच्चे की मां ने हत्या की आशंका जताई थी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान मौके पर तहसीलदार विनोद कुमार चौधरी बहेड़ी, कोतवाल स्वर्ण कुमार बहेड़ी, रुद्रपुर कोतवाली एसएसआइ केसी आर्य, एसआई हरविन्दर कुमार मौजूद रहे। 

Rudrapur News: Police removed dead body of eight year old boy child from grave for postmortem
हत्या की आशंका पर शव कब्र से निकलवाया - फोटो : अमर उजाला

मूल रूप से गांव गरीबपुरा, बहेड़ी जिला बरेली व हाल में रेशमबाड़ी निवासी लता ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया था कि उसके चार बच्चे हैं और तीन दिसंबर को दो बच्चे स्कूल गए थे।

Rudrapur News: Police removed dead body of eight year old boy child from grave for postmortem
हत्या की आशंका पर शव कब्र से निकलवाया - फोटो : अमर उजाला

घर में पारस के अलावा उसकी पांच वर्षीय बेटी भी थी। दोपहर करीब दो बजे वह जब आई तो देखा कि घर में उसका बेटा पारस मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ा था और उसके पैर मुड़े हुए थे। पारस की जीभ बाहर निकली हुई थी और गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rudrapur News: Police removed dead body of eight year old boy child from grave for postmortem
हत्या की आशंका पर शव कब्र से निकलवाया - फोटो : अमर उजाला

बच्चे को देख वह बदहवास हो गई और आसपास के लोगों के कहने पर उसने पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना शव को मूल निवास बरेली ले जाकर दफना दिया था।

विज्ञापन
Rudrapur News: Police removed dead body of eight year old boy child from grave for postmortem
हत्या की आशंका पर शव कब्र से निकलवाया - फोटो : अमर उजाला

लेकिन इसके बाद उन्होंने बच्चे की हत्या की आशंका जताई। तब घरवलों ने पुलिस से मामले की जांच की मांग की थी। इसके बाद लता ने पुलिस को तहरीर सौंपी। इस पर कार्रवाई करते हुए रविवार को टीम ने जांच के लिए शव को कब्र से बाहर निकलवाया। एसपी सिटी ने बताया कि पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed