फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Murder Case: अब खुलेगा VIP का राज, पुलिस ने कोर्ट में दी नार्को टेस्ट की अर्जी, सोमवार को होगा फैसला

Sun, 11 Dec 2022 10:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 11 Dec 2022 10:00 AM IST
विज्ञापन
Ankita Murder Case: Police Submit Application in court for Accused narco test to Know VIP Name
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

अंकिता भंडारी के हत्यारोपियों का नार्को टेस्ट कराने के लिए एसआईटी ने शुक्रवार को न्यायालय में अर्जी दे दी। न्यायालय इस पर सोमवार को सुनवाई करेगा। बताया जा रहा है कि हां या ना पर सोमवार को ही फैसला हो सकता है। 



अंकिता हत्याकांड में शुरुआत से ही वीआईपी के नाम के खुलासे की मांग की जा रही है। पुलिस पर आरोप भी लगे हैं कि जानबूझकर वीआईपी का नाम उजागर नहीं किया जा रहा है। विभिन्न राजनीतिक दल भी इस बात को उठा चुके हैं।

Haridwar News: घर से आठ माह का मासूम चोरी, जिलेभर में नाकाबंदी, शनि दान मांगने आए साधु की तलाश में जुटी पुलिस

ऐसे में परिजनों ने कुछ दिन पहले आरोपियों का नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी। इस पर एसआईटी भी विचार करने लगी थी। पिछले दिनों एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन ने भी कहा था कि एसआईटी ने वीआईपी का नाम जानने के लिए नार्को टेस्ट का फैसला किया है। 

Ankita Murder Case: Police Submit Application in court for Accused narco test to Know VIP Name
आरोपी पुलकित अंकित और सौरभ - फोटो : अमर उजाला

एडीजी मुरुगेशन ने बताया कि नार्को टेस्ट के लिए शुक्रवार को न्यायालय में अर्जी दे दी गई है। न्यायालय इस अर्जी पर दोनों पक्षों को सोमवार को सुनेगा। इसके बाद ही नार्को टेस्ट कराने या न कराने पर फैसला किया जा सकता है। पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नार्को टेस्ट की मांग के लिए उनके पास पूरे आधार हैं। बहुत से ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब पुलिस को आरोपियों से चाहिए।  

Ankita Murder Case: Police Submit Application in court for Accused narco test to Know VIP Name
अंकिता भंडारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि 18 सितंबर को पौड़ी निवासी अंकिता भंडारी रिजॉर्ट से गायब हुई थी। तीन दिन पटवारी पुलिस ने मामले में हीलाहवाली की तो 21 सितंबर की रात को जांच रेगुलर पुलिस को सौंप दी गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि 18 सितंबर की रात में ही नहर में धक्का देकर अंकिता की हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Murder Case: Police Submit Application in court for Accused narco test to Know VIP Name
एसआईटी प्रभारी डीआईजी पी रेणुका देवी - फोटो : एएनआई

इस मामले में मुख्यमंत्री के आदेश पर एसआईटी का गठन कर दिया गया था। डीआईजी पी रेणुका देवी के नेतृत्व वाली एसआईटी ने रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। तीनों से तीन दिनों तक पुलिस ने कस्टडी में भी पूछताछ की थी।

विज्ञापन
Ankita Murder Case: Police Submit Application in court for Accused narco test to Know VIP Name
पुलकित आर्य और अंकिता भंडारी - फोटो : अमर उजाला

इन सवालों के मिल सकते हैं जवाब

  • टेस्ट के दौरान आरोपी वीआईपी का नाम बता सकते हैं। 
  • नहर किनारे वास्तव में क्या हुआ था, यह भी उगल सकते हैं। 
  • अंकिता के साथ कुछ गलत किया या नहीं, इस बात की जानकारी मिल सकती है। 
  • इस मामले में उनका कोई और मददगार तो नहीं, यह बात भी वह बता सकते हैं। 
  • मोबाइल नहर में फेंके हैं या फिर कहीं और छुपाए हैं, यह जानकारी भी हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed