फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Roorkee: जहां हुआ था ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट अब वहां बनेगी सर्विस लेन, चौड़ी हो जाएगी सड़क

Tue, 17 Jan 2023 12:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Jan 2023 12:08 PM IST
विज्ञापन
Roorkee: Service lane will be built where Rishabh Pant  car accident happened
ऋषभ पंत की कार यहां हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

रुड़की में जिस जगह पर क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी उसके समीप सिंचाई विभाग का रजवाहा होने के कारण मार्ग की चौड़ाई करीब आठ फुट कम है। इसके चलते अब एनएचएआई इसे 4.5 मीटर शिफ्ट करेगा। इसके लिए सिंचाई विभाग से एनओसी मिली गई है।



Rishabh Pant: हादसे के बाद सामने आया पंत का पहला रिएक्शन, मदद करने वाले युवकों को लिखा 'थैंक यू'

रजवाहे का पानी बंद करने के लिए समय मांगा गया है। काम के दौरान करीब 15 दिन तक पानी बंद रहेगा। नारसन में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर बॉर्डर से हरिद्वार की ओर सिंचाई विभाग का रजवाहा बह रहा है। इसके चलते यहां पर मार्ग की चौड़ाई तो कम है ही इसके मुहाने पर मिट्टी का पुश्ता बनाया गया है।

Rishabh Pant: हादसे में जल गई थी ऋषभ पंत की मर्सिडीज, अब कंपनी करेगी आग लगने के कारण की जांच

Roorkee: Service lane will be built where Rishabh Pant  car accident happened
ऋषभ पंत की कार यहां हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

इससे हाईवे पर तेज गति से आ रहे वाहनों को अचानक धोखा लग रहा है। यहां पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार दुर्घटना भी इसी स्थल के समीप हुई थी। इसके बाद से एनएचएआई ने इस समस्या के समाधान के लिए सर्वे किया था।

Roorkee: Service lane will be built where Rishabh Pant  car accident happened
ऋषभ पंत की कार यहां हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

योजना के अनुसार रजवाहे को 4.5 मीटर पश्चिम की ओर शिफ्ट किया जाएगा जिससे मार्ग चौड़ा हो जाएगा। साथ ही यहां पर सर्विस लेन भी नहीं है। ऐसे में रजवाहे के ऊपर पुलिया बनाकर इसका उपयोग सर्विस लेन के रूप में किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Roorkee: Service lane will be built where Rishabh Pant  car accident happened
ऋषभ पंत की कार यहां हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

एनएचएआई के डीजीएम राघव त्रिपाठी ने बताया कि सिंचाई विभाग से 13 जनवरी को एनओसी मिल गई है। अब काम शुरू करने के लिए रजवाहे का पानी बंद कराना होगा। इसके लिए सिंचाई विभाग की ओर से समय मांगा गया है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के लिए रजवाहे का पानी 15 दिन के लिए बंद किया जाएगा।

विज्ञापन
Roorkee: Service lane will be built where Rishabh Pant  car accident happened
ऋषभ पंत की कार हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि दिल्ली से रुड़की ढंढेरा अशोकनगर में अपने घर लौटते समय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार नारसन में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर डिवाइडर से टकरकर हाईवे के दूसरी तरफ पलटी लेते हुए करीब 200 मीटर तक जा पहुंची थी। दुर्घटना के साथ ही कार में भयंकर आग लग गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed