फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भट्ठी के पास गैस सिलिंडर लीक होने से हुआ धमाका, तीसरी मंजिल तक रखा सामान भी उड़ा, तस्वीरें

Sat, 07 Nov 2020 08:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 07 Nov 2020 08:57 PM IST
सार

  • मिठाई की दुकान के अंदर आग की भट्ठी के पास गैस सिलिंडर लीक होने से हुआ हादसा
  • जोरदार धमाके से आसपास के दुकानदारों में मची भगदड़, कई दुकानों के शीश टूटकर गिरे
  • 15 मिनट बाद पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने शुरू किया राहत एवं बचाव कार्य

विज्ञापन
roorkee news: gas cylinder blast in sweet shop, eleven people injured, photos
- फोटो : amar ujala

रुड़की के मंगलौर में मिठाई की दुकान में सिलिंडर फटने के बाद इतना तेज धमाका हुआ कि आसपास की दुकानों की दीवारें तक हिल गईं। करीब 100 मीटर तक लोग सहम गए। धमाके के बाद चीखपुकार सुन लोगों में भगदड़ गई। आसपास ठेला लगाने वाले भी भाग खड़े हुए। जिस दुकान में सिलिंडर फटा, वह तीन मंजिला है। धमाका इतना तेज था कि तीसरी मंजिल तक रखा सामान भी उड़ गया। दुकान की दीवारें और शीशे भी मलबे में तब्दील हो गए। बताया जा रहा है कि दुकान में आग की भट्ठी के पास ही भरा गैस सिलिंडर रखा, जिससे गैस लीक हो रही थी। इसी वजह से हादसा हुआ।

roorkee news: gas cylinder blast in sweet shop, eleven people injured, photos
- फोटो : amar ujala

कस्बे के मेन बाजार में दोपहर एक बजे बड़ी संख्या में आवाजाही हो रही थी। लोग मिठाई की दुकान पर सामान लेने आ रहे थे तो कई लोग पास की दुकान से सामान खरीद रहे थे। दुकान स्वामी आशीष उर्फ बॉबी और कर्मचारी काम में मशगूल थे। किसी को जरा सा भी इल्म नहीं था कि इतना बड़ा हादसा होने वाला है। करीब एक बजे अचानक तेज धमाके के साथ गैस सिलिंडर फटा और दुकान के परखच्चे उड़ गए। धमाका इतना तेज था कि सिलिंडर के आसपास रखा सामान दुकान से करीब 50 मीटर दूरी जाकर गिरा।

roorkee news: gas cylinder blast in sweet shop, eleven people injured, photos
- फोटो : amar ujala

यही नहीं, दुकान में लगे कांच के टुकड़े राहगीरों के शरीर में घुस गए। देखते ही देखते मौके पर चीखपुकार मच गई। दुकानदार और राहगीर जान बचाने के लिए दौड़ पड़े। दुकान से करीब 100 मीटर दूरी तक के दुकानदार सहम उठे। करीब दस से 15 मिनट तक मौके पर सन्नाटा पसर गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। बाद में पुलिस के पहुंचने पर घायलों को मलबा हटाकर बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
roorkee news: gas cylinder blast in sweet shop, eleven people injured, photos
- फोटो : amar ujala

राहत एवं बचाव अभियान शुरू हुआ तो लोग भी आगे आए। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को मलबे से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद हर किसी की आंखों में दहशत थी। सड़क पर खून फैला हुआ था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि धमाका कितना भयावह था। पुलिस ने दुकान से छह घरेलू और पांच कामर्शियल सिलिंडर बरामद किए हैं। गनीमत रही कि ये सिलिंडर धमाके की चपेट में नहीं आए, वरना जानमाल का और बड़ा नुकसान हो सकता था।

विज्ञापन
roorkee news: gas cylinder blast in sweet shop, eleven people injured, photos
- फोटो : amar ujala

अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि जिस सिलिंडर में धमाका हुआ है, वह घरेलू था या कामर्शियल। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। मिठाई की जिस दुकान में धमाका हुआ, वह मेन बाजार में है। यहां बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। बाजार में स्थानीय से लेकर आसपास के देहात के लोग भी खरीदारी करने आते हैं। जिस समय हादसा हुआ, दुकान में 11 गैस सिलिंडर रखे थे। ऐसे में अगर ये सिलिंडर भी धमाके की चपेट में आकर फट जाते तो जानमाल का इससे भी बड़ा नुकसान हो सकता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed