फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदरीनाथ जा रहे गुजरात के यात्रियों का वाहन अलकनंदा में गिरा, एक की मौत, दो लापता, तस्वीरों में दर्दनाक मंजर

Sat, 07 Nov 2020 08:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 07 Nov 2020 08:39 PM IST
सार

  • गुजरात के चार तीर्थयात्री कार से जा रहे थे बदरीनाथ धाम
  • टैया पुल के पास अनियंत्रित हुआ वाहन, एक घायल जोशीमठ में भर्ती
  • लापता की खोज में जुटी एसडीआरएफ की टीम 

विज्ञापन
Char dham yatra 2020: gujrat devotees going for badrinath yatra vehicle fell in to river at
- फोटो : amar ujala

बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों का वाहन शनिवार को टैया पुल के पास अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर नीचे अलकनंदा में जा गिरा। वाहन में चार लोग सवार थे, जिसमें से एक यात्री की मौत हो गई, जबकि दो यात्री लापता हैं।


 

Trending Videos
Char dham yatra 2020: gujrat devotees going for badrinath yatra vehicle fell in to river at
- फोटो : amar ujala

एक घायल को नदी किनारे से निकालकर सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया। एसडीआरफ की टीम ने अलकनंदा में लापता की खोज की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। जोशीमठ के उप जिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल ने बताया कि शनिवार को गुजरात के तीर्थयात्री इनोवा कार से बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे थे।

Char dham yatra 2020: gujrat devotees going for badrinath yatra vehicle fell in to river at
- फोटो : amar ujala

टैया पुल के पास वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा, जिस कारण वाहन में सवार एक यात्री की मौत हो गई। मृतक का नाम और पता अभी पता नहीं चल पाया है। जबकि हितेंद्र सिंह चौहान (38) पुत्र पर्वत सिंह चौहान, निवासी सुरेंद्र नगर गुजरात गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Char dham yatra 2020: gujrat devotees going for badrinath yatra vehicle fell in to river at
- फोटो : amar ujala

उन्हें सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया है। वाहन में सवार कृपाल सिंह जाला, निवासी लिमड़ी, गुजरात और मुर्गेश राठौर, निवासी सुरेंद्र नगर, गुजरात लापता हो गए। एसडीएम ने बताया कि जब वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसके बाद कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को अलकनंदा नदी के तेज बहाव में बहते हुए देखा।

विज्ञापन
Char dham yatra 2020: gujrat devotees going for badrinath yatra vehicle fell in to river at
- फोटो : amar ujala

संभवत: एक व्यक्ति तेज बहाव में बह गया है। एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक घटनास्थल पर लापता लोगों की खोज की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार को भी रेस्क्यू अभियान जारी रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed