फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीवार को लेकर खूनी संघर्ष: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पथराव के बाद गांव में मची भगदड़

Sun, 21 Aug 2022 09:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, झबरेड़ा(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, झबरेड़ा(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Aug 2022 09:47 PM IST
विज्ञापन
Roorkee Crime News: Bloody Conflict between two groups and Panic after Stone pelting in jhabrera village
झबरेड़ा में दीवार के निर्माण को लेकर खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में रुड़की के झबरेड़ा गांव में दीवार बनाने को लेकर रविवार को दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडे व धारदार हथियार चल गए। जिससे गांव में चीख पुकार और भगदड़ मच गई। घटना में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। जिसमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। 

स्मैक तस्कर गिरफ्तार:  राजमिस्त्रियों को तस्करी के धंधे में उतारने से पहले स्मैक तस्कर के बेटे लिया इम्तिहान

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 35 लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना से गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस तैनात की गई है।

थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि साबतवाली निवासी नीटू रविवार को दीवार निमार्ण करा रहा था। दीवार निर्माण को लेकर पड़ोस के प्रमोद ने विरोध किया। जिसे लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में दीवार निर्माण को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों की ओर से गाली गलौज शुरू हो गई और महिलाएं व पुरुष आमने सामने आ गए। लेकिन विवाद यहीं पर खत्म नहीं हुआ।

Roorkee Crime News: Bloody Conflict between two groups and Panic after Stone pelting in jhabrera village
झबरेड़ा में दीवार के निर्माण को लेकर खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर आ गए और एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं दोनों पक्षों में धारदार हथियार भी चल गए। इस बीच दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। जिससे बवाल हो गया और चीख पुकार मच गई। साथ ही पथराव से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई।

Roorkee Crime News: Bloody Conflict between two groups and Panic after Stone pelting in jhabrera village
झबरेड़ा में दीवार के निर्माण को लेकर खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

इस बीच दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक महिला व पुरुष घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और किसी तरह स्थिति को काबू में किया। साथ ही घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक महिला की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जबकि अन्य का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Roorkee Crime News: Bloody Conflict between two groups and Panic after Stone pelting in jhabrera village
झबरेड़ा में दीवार के निर्माण को लेकर खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने इस दोनों पक्षों की तहरीर पर 35 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, इस दौरान कमलेश (45), पारुल (22), प्रमोद (47), रोहित (24), काशी देवी (70), रीना (24), अंजना (30) समेत नौ घायल हो गए। जिसमें कमलेश को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Roorkee Crime News: Bloody Conflict between two groups and Panic after Stone pelting in jhabrera village
झबरेड़ा में दीवार के निर्माण को लेकर खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

वहीं, नीटू की तहरीर पर प्रमोद, ओमप्रकाश, रोहित, पॉपिन, रोहित, अजय, साक्षी, पारुल, मनीषा, विशाखा, ममता, लीला, सचिन और यशपाल और प्रमोद की तहरीर पर रविंद्र कुमार, रोहित, अभिषेक, महन, शीलू, सचिन, सोनू, मोनू, ठाकुर, इंद्रेश, कमलेश, रीना, सारिका, आरजू, अनिता, साक्षी, सपना, राधिका, रज्जो, मधु पर केस दर्ज किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed