{"_id":"63024df8fc0c4571b7666697","slug":"heavy-rainfall-in-uttarakhand-many-houses-collapsed-and-fields-flow-in-kotdwar-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आफत की बारिश: कईं मकान मलबे में दबे, बाढ़ के सैलाब में बह गए खेत, रह गए तो बस तबाही के निशां, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफत की बारिश: कईं मकान मलबे में दबे, बाढ़ के सैलाब में बह गए खेत, रह गए तो बस तबाही के निशां, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 21 Aug 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
कोटद्वार में बारिश से तबाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड में कोटद्वार के यमकेश्वर ब्लॉक में शुक्रवार देर रात हुई भारी बारिश के बाद सतेड़ी नदी समेत अन्य गदेरों में आई बाढ़ से कई मकानों और सैकड़ों नाली कृषि भूमि को नुकसान हुआ है। कई मकान मलबे में दब गए हैं साथ ही शिव मंदिर का गेट और इंटर कॉलेज के रास्ते की पुलिया बह गई है।
रविवार को क्षेत्रीय विधायक रेनू बिष्ट और तहसीलदार मंजीत गिल ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। जिला पंचायत सदस्य विनोद डबराल ने बताया कि आपदा से शिव मंदिर यमकेश्वर का गेट क्षतिग्रस्त हो गया और जनता इंटर कालेज के रास्ते की पुलिया बह गई।
उन्होंने बताया कि यमकेश्वर बाजार में बाढ़ का पानी दीपक जोशी की दुकान में घुस गया जिससे सारा सामान खराब हो गया। साथ ही बाढ़ में एक कार भी बह गई। उन्होंने बताया कि सतेड़ी नदी का बहाव पलटने से बडोली और उमरौली गांव में भगत सिंह, सुरेंद्र सिंह, सोमवीर सिंह समेत अन्य ग्रामीणों की करीब 100 नाली भूमि बाढ़ में बह गई। साथ ही फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।
2 of 6
कोटद्वार में बारिश से तबाही
- फोटो : अमर उजाला
मंजेड़ा गांव में देवेंद्र सिंह, गणपत सिंह के घरों में भी पानी घुस गया। साथ ही आटा चक्की के अंदर पानी घुसने से वहां रखा अनाज भी खराब हो गया। गांव में कई खेत बाढ़ में बह गए हैं। उन्होंने बताया कि जिया दमराडा गांव में रामेश्वर रतूड़ी का भवन और यमकेश्वर स्थित कृषि विभाग का कार्यालय, सत्संग भवन खतरे की जद में है। ग्राम आवई में ग्रामीण रामचंद्र कुकरेती और अशोक उनियाल के भवन मलबे में दब गए हैं।
3 of 6
कोटद्वार में बारिश से तबाही
- फोटो : अमर उजाला
चाई दमराडा निवासी विनोद डबराल के चार मछली के तालाब, ट्रैक्टर ट्राली, मिक्चर मशीन, सरिर्या, इंटें सैटरिंग का सामान और कृषि यंत्र बह गए। रैनाबाड़ी गांव में अर्जुन सिंह, धनवीर सिंह के मछली के तालाब बह गए। जबकि किशोर सिंह का एक घोड़ा दबकर मर गया। ठिंगाबाज और ठांगर गांव में काश्तकारों की 50 नाली कृषि भूमि बाढ़ में बह गई। सीला नहर का करीब 150 मीटर हिस्सा और गाजसेरा नहर का 100 मीटर हिस्सा बाढ़ में बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कोटद्वार में बारिश से तबाही
- फोटो : अमर उजाला
सीला गांव में महेंद्र सिंह की गोशाला व रसोई बाढ़ में बह गई। तिमल्याणी गांव में ग्रामीणों के खेत और सिंचाई विभाग की सुरक्षा दीवार बाढ़ में बह गए। नैल, बडोली, सिगड्डी, घाई खाल में पांच छह मकानों को नुकसान पहुंचा है। क्षेत्रीय विधायक रेनू बिष्ट और तहसीलदार मंजीत गिल ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
5 of 6
कोटद्वार में बारिश से तबाही
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, आपदा के बाद सड़कों, विद्युत लाइनों, पेयजल योजनाओं को काफी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर विभागीय अधिकारी नुकसान का जायजा ले रहे हैं। आपदा से रणचूला पंपिंग पेयजल योजना के पाइप और बिजली के पोल बहने से डांडा मंडल के देवराणा, तिमलाणी, अमोला, ताच्छला, धारकोट, रामजी वाला, सुंडा समेत 12 ग्राम पंचायतों में पानी का संकट पैदा हो गया है। जलसंस्थान के जेई शूरबीर चौहान ने बताया कि आपदा मद में पेयजल योजनाओं की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।