रोहित शेखर की मौत के बाद मां उज्ज्वला तिवारी का एकमात्र सहारा दुनिया को अलविदा कह गया। रोहित की हत्या का जुर्म पत्नी अपूर्वा शुक्ला ने कबूल कर लिया है।
2 of 9
रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा
- फोटो : अमर उजाला
उज्ज्वला तिवारी ने अमर उजाला को अपूर्वा के बारे में ऐसी बाते बताई हैं। जिन्हें जानने के बाद यकीन कर पाना मुश्किल है कि कोई पत्नी इतनी बेरहम कैसे हो सकती है।
3 of 9
अपूर्वा शुक्ला के साथ रोहित शेखर (फाइल फोटो)
उज्ज्वला तिवारी ने बताया कि रोहित की मौत के बाद दिल्ली डिफेंस कालोनी के लोगों ने बताया कि हमने ऐसी ढीठ औरत कभी नहीं देखी। पति की मौत के बाद हंसती है, खाती है, आराम से सोती है और आठवें दिन जब सारे सबूत मिल जाते हैं तो उस दिन कबूलती है कि मैंने हत्या की है।
4 of 9
रोहित शेखर और उसकी पत्नी अपूर्वा(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
रोहित की मौत के बाद अपूर्वा मेरे सामने छाती पीट-पीट कर रोने का नाटक कर रही थी। जिस दिन रोहित अपने कमरे में बदहवास मिला उस दिन अपूर्वा ने कहा कि उसे मैं मूलचंद हॉस्पिटल ले जाती हूं।
5 of 9
अपूर्वा को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मैंने कहा क्यों वहां क्यों ले जाओगी। मूलचंद छोटा अस्पताल है। मैं एंबुलेंस लेकर आ रही हूं। उस दिन मैंने डॉक्टर कार्डियोलॉजिस्ट, एंबुलेंस का इंतजाम किया। मैं भागी-भागी आई। नहीं तो अपूर्वा रोहित को मूलचंद लेकर चली जाती।