Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Fraud operation run out of two cars outside RTO in Rudrapur two arrested

उत्तराखंड: रुद्रपुर में आरटीओ के बाहर दो कारों में चल रहा था फर्जीवाड़े का दफ्तर, दो गिरफ्तार

Sun, 29 Nov 2026 10:57 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 29 Nov 2026 10:57 AM IST
सार

 आरोपी आरटीओ कार्यालय से संबंधित काम कराने के नाम पर वाहन स्वामियों से संपर्क करते थे। उन्हें सरकारी शुल्क की सही जानकारी नहीं देते थे और निर्धारित शुल्क से अधिक रकम वसूलते थे। आरोपियों ने कुछ डुप्लीकेट आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस निजी लैब से तैयार कराकर वाहन स्वामियों को देने की बात भी बताई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Fraud operation run out of two cars outside RTO in Rudrapur two arrested
फर्जीवाड़ा करते दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रुद्रपुर में आरटीओ कार्यालय में वाहन संबंधी काम कराने के नाम पर वाहन स्वामियों से सरकारी शुल्क से अधिक रकम वसूलने वाले दो आरोपियों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने आरटीओ कार्यालय के बाहर दो निजी वाहनों को ही अपना दफ्तर बना रखा था। लैपटॉप और प्रिंटर की मदद से वाहन संबंधी दस्तावेज तैयार कराने का काम चल रहा था। आरोपियों के कब्जे से 75 आरसी, सात ड्राइविंग लाइसेंस और 19 फॉर्म-30 समेत बड़ी संख्या में दस्तावेज बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


एसटीएफ कुमाऊं यूनिट ने रविवार को थाना पंतनगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई कर जिला सैनिक विश्राम गृह के गेट के पास दबिश दी। यहां दो अलग-अलग वाहनों में बैठे प्रवीण बाछाड़ निवासी चंदीपुर विजयपुर, दिनेशपुर और पंकज कांति सेन निवासी ट्रांजिट कैंप को पकड़ा गया। तलाशी में दोनों वाहनों से वाहन संबंधी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले।
विज्ञापन


देहरादून: पीआरडी आंदोलन में टकराव, ड्यूटी कर रहे दो जवानों के चेहरे पर पोती कालिख, 30 को करेंगे सीएम आवास कूच

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एसटीएफ के अनुसार, बरामद दस्तावेजों में आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, फॉर्म-30 के साथ आधार और पैन कार्ड भी शामिल हैं। इसके अलावा एक लैपटॉप, प्रिंटर, माउस, इंटरनेट डिवाइस और एक लैपटॉप एडॉप्टर बरामद हुआ है। घटना में इस्तेमाल दोनों वाहन भी कब्जे में लिए गए हैं।

एसटीएफ अब इस फर्जीवाड़े के नेटवर्क की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने अब तक कितने वाहन स्वामियों से रकम वसूली और इस काम में निजी लैब या अन्य कौन लोग शामिल हैं। एसटीएफ ने लोगों से आरटीओ से जुड़े काम अधिकृत माध्यमों से कराने और अनजान लोगों को दस्तावेज न सौंपने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed