{"_id":"6b0bcb689c94179f34054c3c","slug":"uttarakhand-transport-corporation-roadways-buses-to-operate-up-to-nepalgunj-and-mahendranagar-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड परिवहन निगम की पहल: नेपालगंज और महेंद्रनगर तक चलेंगी रोडवेज बसें, किराया तय करने के लिए बातचीत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड परिवहन निगम की पहल: नेपालगंज और महेंद्रनगर तक चलेंगी रोडवेज बसें, किराया तय करने के लिए बातचीत शुरू
Sun, 29 Nov 2026 01:04 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:04 PM IST
सार
अभी रोडवेज हरिद्वार से रूपेहडिया और देहरादून से बनबसा तक बस संचालित करता है। परिवहन निगम को नेपाल के नेपालगंज और महेंद्र नगर तक बस संचालन के लिए 16 परमिट मिल चुके हैं। इसके साथ ही रोडवेज बस संचालन की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
बस
- फोटो : istock
विस्तार
परिवहन निगम नेपाल में नेपालगंज और महेंद्रनगर तक साधारण बस सेवा के संचालन की तैयारी कर रहा है। इसके तहत नेपाल के बस ऑपरेटरों के साथ किराये पर बातचीत शुरू की गई है। फिर किराया तय कर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के निर्देश पर साधारण श्रेणी की बसों का संचालन शुरू करने की योजना है, जिससे लोगों को सस्ती और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह बताते हैं कि अभी नेपाल के ऑपरेटर एसी बसों का संचालन करते हैं, जबकि रोडवेज की साधारण बसों के संचालन की योजना है।
विज्ञापन
उत्तराखंड: रुद्रपुर में आरटीओ के बाहर दो कारों में चल रहा था फर्जीवाड़े का दफ्तर, दो गिरफ्तार
ऐसे में नेपाल के ऑपरेटरों से साधारण बसों का संचालन और साधारण बसों के किराये को लेकर बातचीत शुरू की गई है। यह तय होने के बाद संचालन शुरू किया जाएगा। साधारण बसों के संचालन के बाद परिवहन निगम की भविष्य में वाल्वो बसों के संचालन की भी योजना है।
