{"_id":"5c230cd4bdec2256b1109a3b","slug":"power-plant-caught-fire-due-to-mouse-in-dehradun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां एक चूहे ने मचाया कोहराम, बिजलीघर में लगा दी आग, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां एक चूहे ने मचाया कोहराम, बिजलीघर में लगा दी आग, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 27 Dec 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मोहनपुर बिजलीघर में चूहा घुसने से कोहराम मच गया। तेज धमाके के साथ पैनल में आग लगने से कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
2 of 5
fire
- फोटो : अमर उजाला
11 घंटे की मशक्कत के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने पैनल ठीक कर आपूर्ति बहाल की। इस दौरान पानी की आपूर्ति भी बाधित रही। घटनाक्रम के मुताबिक मोहनपुर बिजलीघर के पैनल में तड़के एक चूहा घुस गया था।
3 of 5
fire
इससे शार्ट सर्किट होने से तेज धमाके के साथ पैनल में आग लग गई। कर्मचारियों ने आग पर जैसे तैसे काबू पाया, लेकिन तब तक पैनल फूंक चुका था। इससे मोहनपुर, राघव विहार, कृष्णा विहार, श्यामपुर, लक्ष्मीपुर व ठाकुरपुर समेत कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर एक बजे पैनल बदलकर करीब 11 घंटे बाद आपूर्ति सुचारू कराई गई। इस दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
fire
गौरतलब है कि बिजलीघरों को आग से बचाने के लिए करोड़ों रुपये के सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं, लेकिन बताया जा रहा है इनमें से ज्यादातर उपकरण काम नहीं कर रहे हैं। पिछले दिनों आराघर स्थित यूपीसीएल के गोदाम में आग लगने से हजारों मीटर जल गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
fire
इस प्रकरण में गोदाम के सहायक अभियंता व स्टोर कीपर को निलंबित कर दिया गया था। साथ ही मुख्य अभियंताओं की अगुवाई में चार सदस्यीय जांच समिति का भी गठन किया गया है। लेकिन अभी तक जांच पूरी नहीं हो पाई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।