फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Road Safety World Series 2022: International cricketers Reached Dehradun

Road Safety World Series: ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाड़ी पहुंचे देहरादून

Mon, 19 Sep 2022 11:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Sep 2022 11:20 PM IST
सार

सोमवार को जोंटी रोट्स, ब्रायन लारा, ड्वेन स्मिथ, शेन वाटसन, ब्रैड हाज, ब्रेट ली, ब्रेड हैडिन आदि दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के साथ चार्टेड प्लेन से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।

विज्ञापन
Road Safety World Series 2022: International cricketers Reached Dehradun
देहरादून पहुंचे खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 के दूसरे संस्करण के तहत होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों के लिए ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाड़ी दून पहुंच गए हैं। जबकि भारतीय टीम के धुरंधरों के साथ अन्य देशों के खिलाड़ी भी आज यानी मंगलवार शाम तक दून पहुंचेंगे। सीरीज की शुरुआत 21 सितंबर से दून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगी।

विज्ञापन


Cricket Series:  इस हफ्ते क्रिकेट के धुरंधर और संगीत के फनकार दून में मचाएंगे धमाल, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
विज्ञापन


सोमवार को जोंटी रोट्स, ब्रायन लारा, ड्वेन स्मिथ, शेन वाटसन, ब्रैड हाज, ब्रेट ली, ब्रेड हैडिन आदि दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के साथ चार्टेड प्लेन से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वह सीधे ओल्ड मसूरी रोड स्थित एक होटल के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी सुरक्षा व पुलिस की कड़ी सुरक्षा के घेरे में एयरपोर्ट से निकले खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने के लिए लोग उत्साहित दिखे। 21 से 24 सितंबर तक प्रत्येक दिन एक-एक मैच खेला जाएगा। जबकि 25 सितंबर को दो मैच खेले जाएंगे। मंगलवार यानी आज चारों टीमों के कुछ खिलाड़ी एक निजी एकेडमी में अभ्यास करने जाएंगे। जबकि इंडिया, श्रीलंका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के लीजेंड्स 20 सितंबर को देहरादून पहुंचेंगे। 

वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच होगा पहला मुकाबला

देहरादून में होने वाले पहले मैच में ब्रायन लारा की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज लीजेंड्स का सामना रॉस टेलर के न्यूजीलैंड लीजेंड्स से होगा। जबकि दूसरे मैच में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स का सामना इयान बेल के नेतृत्व वाले इंग्लैंड लीजेंड्स से होगा। तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स शेन वॉटसन की कप्तानी में जोंटी रोड्स की दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स से सामना करेंगे। चौथा मैच न्यूजीलैंड लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच होगा। इसके अलावा सुपर रविवार यानी 25 सितंबर को डबल एक्शन धमाल होगा। इसमें ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स पहले मैच में वेस्ट इंडीज लीजेंड्स के खिलाफ भिड़ेंगे। जबकि इंडिया लीजेंड्स का सामना दिन के दूसरे मैच में शहादत हुसैन की बांग्लादेश लीजेंड्स से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed