अब आपका ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर हुआ तो सीधे दस गुना ज्यादा जुर्माना भरना पड़ेगा। इंपोर्टेड कार का पंजीकरण भी दस गुना महंगा हो गया है। सामान्य कार का पंजीकरण शुल्क भी बढ़ाकर तीन गुना कर दिया गया है।
वाहनों की डुप्लीकेट आरसी के लिए भी तीन गुना शुल्क अदा करना होगा। केंद्र सरकार का बढ़ी हुई दरों का नोटिफिकेशन शुक्रवार से प्रदेशभर में लागू हो गया। हालांकि केंद्र सरकार ने यह नोटिफिकेशन 29 दिसंबर को ही जारी कर दिया था।
3 of 8
driving
- फोटो : Demo Pic
देहरादून आरटीओ सुधांशु गर्ग ने बताया कि 29 से लेकर आज तक जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिए हैं, उनसे अब बढ़ी हुई दरें वसूली जाएंगी। शुक्रवार से प्रदेश में इंटरनेशनल लाइसेंस की फीस दोगुनी हो गई है जबकि बाइक का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अब आठ गुना ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
4 of 8
वाहन प्रदूषण
- फोटो : Demo Pic
अभी तक दो और चार पहिया पहिया वाहनों का लोन चढ़वाने और उतरवाने की फीस 120 रुपये थी। लेकिन शुक्रवार से दो पहिया के लिए जहां यह फीस 520 रुपये है, वहीं चार पहिया मालिकों को इसके लिए 1520 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
राजधानी में प्रतिदिन 200 ड्राइविंग लाइसेंस (लर्निंग और परमानेंट) बनते हैं। वहीं, टू, फोर और अन्य को मिलाकर करीब 100 वाहनों का रजिस्ट्रेशन रोजाना होता है। 60 से 70 वाहन फिटनेस के लिए रोजाना पहुंचते हैं।