फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PIX: धूप में खड़ी कार बनी 'ओवन', पक गए अंदर रखे चावल

Mon, 15 Jun 2015 10:31 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 15 Jun 2015 10:31 AM IST
विज्ञापन

तस्‍वीरों में देखें: गर्मी से 'ओवन' बनी कार, पक गए चावल

rice cooking in the car.

देशभर में इस बार भीषण गर्मी से हर कोई परेशान है। हल्द्वानी शहर भी इससे अछूता नहीं है। कार का इस्तेमाल केवल सुहाने सफर के लिए ही नहीं होता है, बल्कि गर्मी में इसका इस्तेमाल ‘ओवन’ के तौर पर भी किया जा सकता है। चौंकिए नहीं, यह सच है। बाकायदा धूप में खड़ी कार में चावल पकाया जा रहा है।

तस्‍वीरों में देखें: गर्मी से 'ओवन' बनी कार, पक गए चावल

rice cooking in the car.

भीषण गर्मी को देखते हुए यह आइडिया सूझा हल्‍द्वानी स्थित मेडिकल कॉलेज के कैंसर इंस्टीट्यूट के एक डॉक्टर साहब को। सुबह जब ओपीडी में मरीज को देखने के लिए गए तो कार पार्किंग करने के बाद उसमें कच्चा चावल रख गए। जब वह लौटकर आए तो चावल पक चुके थे।

तस्‍वीरों में देखें: गर्मी से 'ओवन' बनी कार, पक गए चावल

rice cooking in the car.

मेडिकल कॉलेज कैंसर इंस्टीट्यूट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. स्वरूप कहते हैं कि इन दिनों दिन में तापमान 40 से 42 डिग्री हो जाता है। कार के अंदर बेहद गर्मी होती है। भीतर के तापमान को जांचने के लिए पहले उन्होंने तापमान जांचने का यंत्र रखा। इसमें कार के अंदर का टेंपरेचर 64 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्‍वीरों में देखें: गर्मी से 'ओवन' बनी कार, पक गए चावल

rice cooking in the car.

इसके बाद उन्हें विचार आया कि अगर इतनी गर्मी है तो क्या कार के अंदर चावल पक सकता है। इसको जांचने के लिए वह चावल (ब्राउन राइस) लेकर आए। सुबह करीब नौ बजे ओपीडी में जाने से पहले कार को कैंसर इंस्टीट्यूट पार्किंग में पार्क करने के बाद उसमें स्टील के खाने के डिब्बे में चावल को पानी में डालकर बंद कर दिया।

विज्ञापन

तस्‍वीरों में देखें: गर्मी से 'ओवन' बनी कार, पक गए चावल

rice cooking in the car.

दोपहर में वह ओपीडी खत्म कर कार के पास पहुंचे और दरवाजा खोलकर डिब्बा खोला तो चावल पूरी तरह पक चुके थे। वहीं, कार में पके हुए चावल को देखने के लिए दूसरे डॉक्टर और इंस्टीट्यूट के कर्मी भी कौतूहलवश पहुंच गए थे। (फोटो/स्टोरी: विजेंद्र श्रीवास्तव)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed