फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी की इच्छा के लिए एक पिता ने लांघी परंपरा की दीवार

Mon, 15 Jun 2015 10:28 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 15 Jun 2015 10:28 AM IST
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, बेटी की इच्‍छा के लिए पिता ने कैसे तोड़ी परंपरा

daughter do cremation of mother in haridwar.

परिवार में कोई मुखाग्नि देने वाला पुरुष नहीं हो तो बेटियों की ओर से मुखाग्नि देने के कई मामले देखे गए हैं लेकिन उत्तराखंड की एक बेटी ने पिता की उपस्थिति के बावजूद अपनी मां की चिता को मुखाग्नि दी। मंगलवार को हरिद्वार के खड़खड़ी शमशान घाट पर बेटी ने मां को मुखाग्नि दी तो मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई।


तस्वीरों में देखें, बेटी की इच्‍छा के लिए पिता ने कैसे तोड़ी परंपरा

daughter do cremation of mother in haridwar.

हल्द्वानी की मैत्री का विवाह जीएमएस रोड, देहरादून निवासी विनय के साथ हुआ था। मैत्री और विनय की दो बेटियां मनीषा और तनीषा हैं। माता-पिता ने अपनी बेटियों को कभी बेटे से कम नहीं समझा। 42 वर्षीय मैत्री काफी समय से बीमार चल रही थी। सोमवार रात दिल्ली के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

तस्वीरों में देखें, बेटी की इच्‍छा के लिए पिता ने कैसे तोड़ी परंपरा

daughter do cremation of mother in haridwar.

मंगलवार सुबह दाह संस्कार के लिए परिजन मैत्री के पार्थिव शरीर को खड़खड़ी शमशान घाट (हरिद्वार) लेकर पहुंचे। परिवार की रीतियों के मुताबिक सुहागन मैत्री को पति विनय की ओर से मुखाग्नि दी जानी थी लेकिन बड़ी बेटी मनीषा ने मां की अंतिम यात्रा अपने हाथों से पूरी करने की इच्छा जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, बेटी की इच्‍छा के लिए पिता ने कैसे तोड़ी परंपरा

daughter do cremation of mother in haridwar.

इसी वर्ष 12वीं पास कर चुकी बड़ी बेटी मनीषा की इच्छा को देखते हुए पिता ने जरा भी देर नहीं लगाई और मुखाग्नि का अधिकार बेटी को दे दिया। उसके बाद मनीषा ने मां को मुखाग्नि दी। घाट पर उपस्थित रिश्तेदारों एवं अन्य लोगों ने मनीषा के जज्बे को सलाम किया। बेटियों के प्रति एक पिता के प्यार और विश्वास की भी सराहना की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed