फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुष्कर्म न कर पाया तो कर दी महिला की हत्या, अर्धनग्न हालत में मिला शव, शरीर पर थे चोट के कई निशान

Wed, 08 May 2019 10:05 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 May 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
Heinous crime with old age Women Factory worker for deny sexual assault in roorkee 
झाड़ियों में मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के रुड़की में महिला से हत्या की सनसनीखेज वारदात से हर कोई स्तब्ध है। नशे की हालत में फैक्ट्री के सफाई कर्मचारी ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। 

Heinous crime with old age Women Factory worker for deny sexual assault in roorkee 
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

अगले दिन सुबह परिजनों ने महिला की तलाश की तो शव फैक्ट्री के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को फैक्ट्री परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया। 

Heinous crime with old age Women Factory worker for deny sexual assault in roorkee 
हत्या के बाद फैक्ट्री में जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि मंगलौर क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय महिला गांव के पास स्थित एक फैक्ट्री में काम करती थी। सोमवार सुबह वह कम पर करने गई, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heinous crime with old age Women Factory worker for deny sexual assault in roorkee 
हत्या के बाद फैक्ट्री में जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार सुबह फैक्ट्री के आसपास जंगल में महिला की तलाश की तो शव झाड़ियों में पड़ा मिला। महिला की हत्या के बाद लोगों में चर्चा थी कि आरोपी ने शव के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी नशे की हालत में था और नशे में उसने महिला के साथ पूरी दरिंदगी की है। 

विज्ञापन
Heinous crime with old age Women Factory worker for deny sexual assault in roorkee 
हत्या के बाद फैक्ट्री में जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

महिला के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे और कपड़े भी फटे हुए थे। हालांकि, एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर ने बताया कि अभी तक की जांच में ऐसा कुछ सामने नहीं आया है। वहीं एसएसपी ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बाद ही हो पाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed