74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में चूक सामने आई। प्रस्तुतियों के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर सैकड़ों लोग मंच के पास पहुंच गए। लोग बैरिकेडिंग लांगकर निकाली जा रही झांकी के ट्रैक तक पहुंचे। इस दौरान भीड़ देखकर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद एसएसपी दलीप सिंह को खुद मोर्चा संभालना पड़ा।
Republic Day 2023: मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी बधाई
हालात यहां तक पहुंच गए कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कहने पर कर्मियों को मंच से निर्देश देना पड़ा कि आमजन के साथ नरमी से पेशाएं। इसके बाद पुलिस ने अपील की कि जहां प्रस्तुति चल रही है वह जगह खाली कर दी जाए। लोग सुरक्षा घेरा के पीछे से ही प्रस्तुतियां देखें।
2 of 5
परेड मैदान में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल ने फहराया तिरंगा
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने तिरंगा फहराया। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम नेता भी उपस्थित रहे। इस दौरान कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर सीआरपीएफ, आईटीबीपी., पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी के जवानों सहित एन.सी.सी की टुकड़ियों ने परेड करते हुए राज्यपाल को सलामी दी।
3 of 5
परेड मैदान में झांकी
- फोटो : अमर उजाला
दिखी कई विभागों की झांकियां
गणतंत्र दिवस समारोह में भव्य परेड भी आयाजित की गई। साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों की झांकी भी दिखाई गई। इस मौके पर राजधानी देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई।
4 of 5
सीएम धामी ने ऋषभ पंत की मदद करने वालों को किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
सीएम धामी ने ऋषभ पंत के मददगारों को किया सम्मानित
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क हादसे में घायल भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की सहायता करने वाले हरियाणा रोडवेज के चालक सुशील कुमार और परिचालक परमजीत को सम्मानित किया। वहीं, सहायता करने वाले दो अन्य युवकों नीशू एवं रजत को भी सम्मानित किया गया।
5 of 5
पुलिसकर्मियों का सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड पुलिस के ‘विजन डॉक्यूमेंट’ का अनावरण किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।