फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामने आई 14 जिंदगियों को लीलने वाले खौफनाक हादसे की असली वजह, तस्वीरें देख दिल पसीज जाएगा...

Mon, 19 Nov 2018 08:40 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Mon, 19 Nov 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
Reason Behind Bus fell into ditch in uttarkashi 14 passengers killed
accident

उत्तराखंड में यमुनोत्री हाईवे पर डामटा रिखाऊंखड्ड के पास रविवार दोपहर एक बस अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। घायलों का रेस्क्यू करने के बाद छह गंभीर घायलों को हेलीकॉप्टर और शेष आठ को एंबुलेंस की मदद से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

Reason Behind Bus fell into ditch in uttarkashi 14 passengers killed
accident

बस चालक के अनुसार बस का स्टीयरिंग रॉड टूटने के कारण हादसा हुआ। रविवार सुबह हनुमानचट्टी से विकासनगर के लिए निकली लोकल यात्री बस दोपहर सवा बारह बजे डामटा रिखाऊंखड्ड के पास अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर नीचे यमुना नदी में जा गिरी। बस के पीछे चल रहे टैक्सी वाहन के चालक ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

Reason Behind Bus fell into ditch in uttarkashi 14 passengers killed
accident
सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त बस के खड़ी ढाल पर करीब दो सौ मीटर नीचे यमुना नदी में गिरने से रेस्क्यू टीम को अभियान में खासी मशक्कत करनी पड़ी। रेस्क्यू टीम ने सबसे पहले हादसे में घायल हुए लोगों को सड़क तक पहुंचाया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Reason Behind Bus fell into ditch in uttarkashi 14 passengers killed
गंभीर घायलों को देहरादून रेफर किया गया - फोटो : ANI
इनमें गंभीर रूप से घायल छह लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से जौलीग्रांट और एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया, जबकि शेष आठ को एंबुलेंस से देहरादून रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस आदि संसाधनों के साथ मौके पर पहुंचे डीएम डा.आशीष चौहान ने रेस्क्यू अभियान की कमान संभाली। 

 
विज्ञापन
Reason Behind Bus fell into ditch in uttarkashi 14 passengers killed
accident
दुर्घटनाग्रस्त बस के यमुना नदी में गिरने से कुछ लोगों के नदी में बहने की आशंका पर गोताखोरों की टीम भी मौके पर बुला ली गई थी, लेकिन फिर देर शाम सभी 14 मृतकों के शव खाई से निकालने और 14 घायलों को हायर सेंटर भेजने के बाद रेस्क्यू अभियान बंद कर दिया गया। प्रशासन के मुताबिक बस से कुल 28 लोग ही सवार थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed