हरिद्वार के फूलगढ़ में शनिवार सुबह सूरज निकलने से पहले ही मातम मच चुका था। कई घरों से चीख-चीखकर रोने की आवाजें आ रही थीं। जिन्हें सुनकर इलाके के लोग सिहर उठे। मृतकों के घर पहुंच कर जब उन्होंने मंजर देखा तो सन्न रह गए। शुक्रवार की रात से शनिवार की सुबह तक पांच लोग दम तोड़ चुके हैं, इससे पहले शुक्रवार दिन में दो लोगों की मौत हुई थी। ये सभी मौतें कच्ची शराब पीने से हुई हैं।
पंचायत चुनाव में बंट रही मौत: हरिद्वार में कच्ची शराब पीकर मरे सात लोग, परिजनों का दर्द बयां करतीं ये तस्वीरें
हरिद्वार के फूलगढ़ में कच्ची शराब से पीने से सात लोगों की मौत हो गई।
मृतक
- बिरम सिंह (55 ) पुत्र बलजीत निवासी फूलगढ,
- राजू ( 45) पुत्र सेवाराम निवासी फूलगढ,
- अमरपाल (36) पुत्र गोपाल निवासी फूलगढ,
- अरुण 28 पुत्र चंद्रभान निवासी फूलगढ,
- मनोज 32 निवासी शिवगढ़
- तेजपाल 62 पुत्र राम सिंह निवासी फूलगढ
- इश्मपाल 35 पुत्र राजेन्द्र निवासी शिवगढ़
बिरम सिंह, राजू, अमरपाल, अरुण और मनोज की रात से लेकर आज सुबह तक अलग अलग समय में मौत हुई है। जबकि तेजपाल और इश्मपाल की शुक्रवार को मौत हुई है।
सभी की मौत कच्ची शराब पीने के बाद खून की उल्टियां होने से हुई है। बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव में शराब बांटी जा रही है। पुलिस प्रशासन की टीम गांव पहुंच गई है। छानबीन की जा रही है। गांव में मातम छाया है।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड कैबिनेट: Uksssc की पांच भर्ती परीक्षाएं रद्द, लोक सेवा आयोग कराएगा आगामी भर्तियां, पढ़ें अन्य फैसले