फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet meeting today, may be a big decision regarding recruitment examinations

उत्तराखंड कैबिनेट: Uksssc की पांच भर्ती परीक्षाएं रद्द, लोक सेवा आयोग कराएगा आगामी भर्तियां, पढ़ें अन्य फैसले

Fri, 09 Sep 2022 09:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Sep 2022 09:44 PM IST
सार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पांच भर्ती परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। वहीं, यूकेएसएसएससी की सभी आगामी 18 परीक्षाएं अब लोक सेवा आयोग कराएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet meeting today, may be a big decision regarding recruitment examinations
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेपर लीक विवाद से घिरे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पांच भर्ती परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। अब ये भर्तियां उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कराएगा। इसके साथ ही 18 नई भर्तियों की जिम्मेदारी भी लोक सेवा आयोग को सौंप दी गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसके लिए लोक सेवा आयोग के विनियम में संशोधन पर मुहर लग गई। शुक्रवार को सचिवालय में हुई बैठक में कुल 18 प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन


इनमें कार्मिक विभाग की ओर से उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की समूह-ग की भर्तियों को लेकर निर्णय भी शामिल है। बैठक के बाद सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने बताया कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों को तीन श्रेणियों में बांटने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: पेपर लीक में उलझे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से छिनेंगी भर्तियां, कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्ताव

7000 पदों पर भर्ती का जिम्मा आयोग को

बगौली के मुताबिक, कुल 7000 पदों पर भर्ती की जिम्मेदारी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को दी गई है। करीब 700 पद ऐसे हैं, जिनकी भर्ती परीक्षा रद्द हुई है। 5340 ऐसे पद हैं, जिनका केवल विज्ञापन प्रकाशित हुआ है और 1187 ऐसे पद हैं, जिनका विज्ञापन प्रकाशित किया जाना है। जिन अभ्यर्थियों की फीस जमा थी, उन्हें दोबारा फीस नहीं देनी होगी। सभी भर्तियों के लिए लोक सेवा आयोग कैलेंडर जारी करेगा। इसी हिसाब से जल्द से जल्द भर्तियां की जाएंगी। 

भर्तियों को तीन श्रेणी में बांटा

पहली : वे पांच भर्तियां, जिनकी परीक्षाएं हो चुकी हैं, लेकिन रिजल्ट जारी नहीं हुए। 
दूसरी : वे 13 भर्तियां, जिनके विज्ञापन निकालने के बाद आयोग को परीक्षा करानी थी। 
तीसरी : वे भर्तियां, जिनके विज्ञापन अभी जारी किए जाने हैं।

ये भर्तियां हुई रद्द, अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कराएगा

1- वाहन चालक भर्ती।
2- अनुदेशक, कर्मशाला अनुदेशक भर्ती।
3- मत्स्य निरीक्षक भर्ती।
4- मुख्य आरक्षी, दूरसंचार पुलिस भर्ती।
5- पुलिस रैंकर्स (उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर) भर्ती।

ये भर्तियां भी अब लोक सेवा आयोग ही कराएगा

1- पटवारी-लेखपाल भर्ती।
2- बंदी रक्षक भर्ती।
3- पर्यावरण पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक भर्ती।
4- मानचित्रकार भर्ती।
5- फॉरेस्ट गार्ड भर्ती।
6- सिविल, विद्युत, यांत्रिक जेई भर्ती।
7- अन्वेषक कम संगणक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी।
8- पुलिस कांस्टेबल-पीएसी, आईआरबी, अग्निशामक भर्ती।
9- कृषि, पशुपालन, उद्यान (स्नातक) भर्ती।
10- सहकारिता पर्यवेक्षक भर्ती।
11- गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती।
12- सहायक लेखाकार, लेखा परीक्षक भर्ती।
13- कनिष्ठ सहायक भर्ती।
14- वैयक्तिक सहायक भर्ती।
15- सहायक लेखाकार भर्ती।
16- व्यवस्थापक, व्यवस्थाधिकारी भर्ती।
17- स्केलर(वन विभाग) भर्ती।
18- उप निरीक्षक पुलिस, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी।

एकल आवास निर्माण के लिए दो विकल्प

500 वर्ग मीटर तक के एकल आवास निर्माण के लिए केंद्र सरकार के नेशनल बिल्डिंग कोड या उत्तराखंड सरकार के आवास विभाग के नियमों में से किसी एक का विकल्प चुनने की आजादी दी गई।

प्राचार्य के 50 फीसदी पदों पर होगी विभागीय परीक्षा

माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्राचार्य के 932 पदों में से 50 प्रतिशत पदों पर अब विभागीय परीक्षा होगी, जिसमें प्रधानाध्यापकों एवं प्रवक्ता शामिल हो सकेंगे, जबकि शेष 50 प्रतिशत पद पदोन्नति से भरे जाएंगे।

बिल लाओ ईनाम पाओ

वित्त विभाग के तहत जीएसटी बिल को बढ़ावा देने के लिए ग्राहक ऑनलाइन इनाम योजना ‘बिल लाओ और ईनाम पाओ’ पर मुहर।

पहाड़ों में सैनिक स्कूल

कैबिनेट ने भूमि और भवन की उपलब्धता के आधार पर उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में सैनिक स्कूल खोलने का निर्णय लिया।

ये प्रमुख फैसले भी लिए

- सभी नगर पालिका और नगर निगमों के अकाउंटिंग मैन्युअल में एकरूपता लाने के लिए नियमावली में परिवर्तन पर मुहर।
- खाद्य विभाग के तहत संयुक्त नियंत्रक, उप नियंत्रक, सहायक नियंत्रक के लिए सेवा नियमावली में परिवर्तन किया जाएगा।
- तकनीकी शिक्षा प्राविधिक परिषद् रुड़की के तहत स्थापित संयुक्त प्रवेश परीक्षा एवं प्रशिक्षण अनुसंधान विकास प्रकोष्ठ का नाम शोध विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान किया जाएगा।
- न्याय विभाग के तहत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) को सिविल जज और सिविल जज (सीनियर डिवीजन) को सीनियर सिविल जज के रूप में पदनाम परिवर्तित करने के लिए अधिनियम लाया जाएगा।
- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में अनुसेवक के दस पदों को आउटसोर्सिंग से भर्ती की अनुमति।
- राजीव गांधी नवोदय विद्यालय उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, ऊधमसिंहनगर में निर्माण एवं संचालन का काम पीपीपी मोड से सोसायटी मोड के तहत किया जाएगा।
- बदरीनाथ में मास्टर प्लान के तहत सीएसएसआर के अंतर्गत प्रथम और द्वितीय चरण के काम उसी एजेंसी से कराए जाएंगे, जो पूर्व से काम कर रही हैं।
- केदारनाथ में किए जाने वाले प्रशासनिक भवन, अस्पताल इत्यादि निर्माण कार्य उसी एजेंसी से कराए जाएंगे, जो पहले से कर रही थी।
- राजस्व विभाग के तहत रुद्रपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए लगभग छह हेक्टेयर भूमि आवास विभाग को नि:शुल्क दी जाएगी।
- 17 सितंबर से 24 सितंबर तक पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसमें सभी स्कूल, सार्वजनिक स्थल, कार्यालय शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री अपने जिले के डीएम के समन्वय से काम करेंगे।
- प्रयोग के तौर पर पहली बार राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुमाड़ी पौड़ी का विलय राजकीय इंटर कॉलेज सुमाड़ी पौड़ी में और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पोखरी पौड़ी का विलय राजकीय इंटर कॉलेज गंगाऊ पौड़ी में किया जाएगा।
- आवास विभाग के तहत वन टाइम सेटलमेंट योजना को आगामी कैबिनेट में रखा जाएगा।

युवाओं का मनोबल बनाए रखने के लिए राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से शीघ्र से शीघ्र परीक्षाएं कराकर नौकरी देना सरकार की पहली प्राथमिकता है। युवा बेरोजगारों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धी माहौल देने के लिए सरकार कृतसंकल्प है।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed