{"_id":"5a3bd8694f1c1bb6678c35d7","slug":"ramdev-patanjali-will-now-india-most-trusted-and-attractive-fmcg-brand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाबा रामदेव के नाम एक और उपलब्धि, 11 हजार कंपनियों को पछाड़ पतंजलि बना देश का भरोसेमंद ब्रांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा रामदेव के नाम एक और उपलब्धि, 11 हजार कंपनियों को पछाड़ पतंजलि बना देश का भरोसेमंद ब्रांड
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 22 Dec 2017 08:21 AM IST
विज्ञापन
patanjali
बाबा रामदेव के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। पतंजलि देश का सबसे ज्यादा भरोसेमंद और पसंदीदा ब्रांड बन गया है।
Trending Videos
ramdev
देश में ब्रांड का मूल्यांकन करने वाली एजेंसी ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी ने ‘द ब्रांड ट्रस्ट रिपोर्ट इंडिया स्टडी 2017’ में 11 हजार कंपनियों में से पतंजलि को एफएमसीजी वर्ग में ‘इंडियाज मोस्ट ट्रस्टेड एफएमसीजी ब्रांड घोषित किया है और ‘इंडियाज मोस्ट एट्रैक्टिव ब्रांड 2017 एफएमसीजी वर्ग में देश की 10 हजार कंपनियों में से पतंजलि को चुना है।
baba ramdev
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर पतंजलि आयुर्वेद के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि लोगों का विश्वास हमारी पुरुषार्थ शक्ति को बनाए रखता है। उन्होेंने कहा कि पतंजलि निरंतर अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि देश में विदेशी कंपनियों की भरमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा रामदेव
भ्रामक विज्ञापनों और झूठे प्रचार के दम पर इन कंपनियों ने वर्षों देश को लूटा। स्वामी रामदेव के नेतृत्व में पतंजलि योगपीठ की ओर से वृहद् स्तर पर स्वदेशी आंदोलन चलाया गया जिसका परिणाम है कि देश में इन विदेशी कंपनियों की नींव पूरी तरह हिल चुकी है।
विज्ञापन
acharya balkrishna
आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि सौ प्रतिशत स्वदेशी है। हमारी सफलता का राज है उत्पादों में 100 प्रतिशत शुद्घता, उपभोक्ताओं का पतंजलि पर पूर्ण विश्वास और राष्ट्र सेवा के प्रति पतंजलि का पूर्ण समर्पण भाव। देश के हर घर की रसोई में पतंजलि की पहुंच बन चुकी है।