फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में यहां हर साल घट रहा बरसात का एक दिन

Wed, 20 Jul 2016 08:44 AM IST
विजेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, हल्द्वानी
विजेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 20 Jul 2016 08:44 AM IST
विज्ञापन
rainfall day decreased in haldwani
rain - फोटो : file photo

उत्तराखंड में हल्‍द्वानी के तराई में हर साल बरसात का एक दिन कम हो रहा है। यही नहीं बारिश की मात्रा भी कम हुई है। यह बात पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्ययन में सामने आई है।

rainfall day decreased in haldwani
बारिश - फोटो : अमर उजाला

अगर यह बदलाव जारी रहा और बारिश के दिन घटकर 30 से 32 तक रह जाते हैं, तो तराई में घान उगाना मुश्किल होगा। इसके अलावा, अन्य फसलों के बारे में भी विचार करना होगा। बारिश के दिनों का यह आंकलन तराई के इलाकों का है। यह स्थिति दूसरी जगहों पर भी हो सकती है।

rainfall day decreased in haldwani
बारिश - फोटो : अमर उजाला

पहले ‘सतझड़’ (सात दिन लगातार बारिश) या लगातार कई दिनों तक बारिश होने की बात बुजुर्ग करते थे। पिछले कुछ सालों में इस तरह लगातार कई दिनों तक की बारिश शायद ही किसी साल तराई में हुई हो। बारिश को लेकर बुजुर्गों के आकलन कोरे नहीं थे। जी हां, बरसात के दिन कम हुए हैं। हर साल बरसात का एक दिन कम हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
rainfall day decreased in haldwani
heavy water logging in dehradun due to rain

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजीत सिंह नैन कहते हैं कि विवि की अपनी ऑब्जरवेटरी है, जिसमें 17 साल (1998-2015 तक पंतनगर और आसपास का आंकड़ा) तक की बारिश से जुड़ी जानकारी, आंकड़ों का अध्ययन और विश्लेषण किया गया है। इससे पता चलता है कि पहले मानसून में 65 दिन बरसात होती थी, जो अब घटकर 50 दिन ही रह गई है। रेनफॉल भी कम हुआ है। हर साल 5 एमएम बारिश कम हो रही है। 1998 में 1400 एमएम बारिश हुई थी, जो लगातार घट रही है।

विज्ञापन
rainfall day decreased in haldwani
due to heavy rain haridwar highway block

केवल बारिश होने से गणना नहीं होती है। वैज्ञानिकों के अनुसार अगर 2.5 एमएम बारिश रिपोर्ट हो तो उसकी बरसात के दिन में गणना होती है। बारिश के कम हो रहे दिनों के पीछे क्लाइमेट चेंज, अलनीनो का प्रभाव, लैंड यूज चेंज होना आदि कारण हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed