Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: मसूरी में लगातार दो महीने से रुक-रुककर हो रही बारिश, कोहरा छाने से सुबह शाम बढ़ने लगी ठंड

Mon, 09 Sep 2024 05:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Sep 2024 05:21 PM IST
विज्ञापन
Rainfall Continuously for two months in Mussoorie weather has become pleasant due to fog Photos
मसूरी में बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पहाड़ों की रानी मसूरी में बीते दो महीने से रुक-रुक कर हर दिन बारिश हो रही है। बारिश के साथ ही शहर में घना कोहरा भी छा जाता है, जिससे यहां मौसम खुशनुमा बना हुआ है। 



सोमवार को भी शहर में सुबह से धूप खिली थी, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और जमकर बारिश हुई। जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। कोहरा छाने से यहां तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, सुबह शाम के मौसम में हल्की ठंड होने लगी है।

Uttarkashi:  वरुणावत पर्वत के ट्रीटमेंट में देरी पड़ सकती है भारी, तत्काल शुरू हो काम...लोगों की ये गलती है वजह

Trending Videos
Rainfall Continuously for two months in Mussoorie weather has become pleasant due to fog Photos
मसूरी में बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शहर में हर दिन बारिश होने से लोगों के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। बारिश के चलते शहर में पर्यटकों की संख्या में भारी कमी आई है , इससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ी हैं। 

Rainfall Continuously for two months in Mussoorie weather has become pleasant due to fog Photos
मसूरी में बारिश के बाद छाया कोहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दिल्ली से आए पर्यटक आशीष त्रिपाठी और राहुल सिन्हा ने कहा कि मसूरी में बारिश के बाद मौसम अच्छा है, लेकिन घूमने में परेशानी हो रही है। सड़कों पर गड्डे बने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rainfall Continuously for two months in Mussoorie weather has become pleasant due to fog Photos
मसूरी में बारिश के बाद छाया कोहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि इस समय मसूरी में 25 फीसदी ही पर्यटक पहुंच रहे है। अब अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Rainfall Continuously for two months in Mussoorie weather has become pleasant due to fog Photos
मसूरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर और चमोली जिले के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed