फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां कबाड़ी के पास मिले इतने सारे Aadhaar card कि मच गया हड़कंप, देखते ही पुलिस के हाथ-पैर फूले

Fri, 11 May 2018 04:41 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Updated Fri, 11 May 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
Ragman fraud with bulk Aadhaar card caught in pithoragarh
aadhaar card

कबाड़ी के पास इतने सारे आधार कार्ड देखकर पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शहर में हड़कंप मच गया।


 

Ragman fraud with bulk Aadhaar card caught in pithoragarh
कूड़ा - फोटो : अमर उजाला

धारचूला में एक कबाड़ी के पास आधार कार्डों का जखीरा होने का मामला सोशल मीडिया  पर वायरल होने के बाद सरकारी मशीनरी में खलबली मच गई है। एसडीएम आरके पांडे ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मामला सार्वजनिक होने के बाद कबाड़ी फरार है। उसके कबाड़ के गोदाम में ताला लगा है।

Ragman fraud with bulk Aadhaar card caught in pithoragarh

रविवार को सोशल मीडिया पर एक कबाड़ी के पास आधार कार्डों का जखीरा होने की बात सार्वजनिक हुई। सोशल मीडिया (वाट्सएप) पर आधार कार्ड के ढेर की फोटो भी डाउनलोड की गई है। सैकड़ों की संख्या में दिख रहे आधार कार्डों में अधिकतर बच्चों के कार्ड बताए जा रहे हैं। मामला करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ragman fraud with bulk Aadhaar card caught in pithoragarh
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

धारचूला एसडीएम आरके पांडे ने बताया कि प्रकरण के सामने आने के बाद राजस्व उप निरीक्षक सदर हुकुम धामी और उत्तराखंड पुलिस के उप निरीक्षक नरेंद्र अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जांच टीम ने कई जगह कबाड़ी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। राजस्व उप निरीक्षक धामी का कहना है कि कबाड़ी के सामान की भी तलाशी ली जाएगी।

विज्ञापन
Ragman fraud with bulk Aadhaar card caught in pithoragarh
aadhaar card

आवश्यकता पड़ने पर उसके घर की भी तलाशी ली जाएगी। अनुमान है कि कबाड़ी ने आधार कार्ड कहीं छिपा दिए होंगे। लोगों ने इसे सरकारी योजना और जनता के साथ खिलवाड़ बताते हुए कबाड़ी तक आधार कार्ड पहुंचाने वाले तत्वों की भी धरपकड़ की मांग की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed