बैंकों में कैश खत्म हो गया है। एटीएम सूने हो गए हैं। लोग पैसा निकालने के लिए एटीएम दर एटीएम भटके, लेकिन पैसा नहीं मिल पाया। बैंकों का कहना है कि न तो कैश वापस बैंकों में आ रहा है और न ही आरबीआई करेंसी चेस्ट से कैश आ रहा है। इस वजह से एटीएम में पैसा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
{"_id":"5acee1714f1c1b4a3e8b4a2c","slug":"public-faces-note-ban-such-circumstances-dehradun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां फिर से हुए नोटबंदी जैसे हालात, पैसों के लिए कई किलोमीटर तक भटक रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां फिर से हुए नोटबंदी जैसे हालात, पैसों के लिए कई किलोमीटर तक भटक रहे लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 12 Apr 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
pnb atm
- फोटो : amar ujala
Trending Videos
atm
देहरादून के बुधवार को दिनभर बारिश में लोग पैसा निकालने को भटकते नजर आए। शहर के 80 प्रतिशत एटीएम से कैश खत्म हो गया है। सभी जगहों पर नो कैश का बोर्ड टांग दिया गया है। लोग परेशान भटक रहे हैं।
बरामद हुआ धन
- फोटो : amar ujala
बैंकों से भी पर्याप्त पैसा नहीं मिल पा रहा है। पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित सभी निजी और सरकारी बैंकों के एटीएम सूने पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
money
अमर उजाला की टीम ने घंटाघर से चारों दिशाओं में पड़ताल की तो पता चला कि कई-कई किलोमीटर तक एटीएम में पैसा ही नहीं है। पीएनबी के मंडल प्रमुख अनिल खोसला ने बताया कि करेंसी न आने की वजह से यह समस्या हुई है। जैसे ही पैसा उपलब्ध होगा तो समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : concept photo
कार्ड लगाकर पैसा निकालने कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। क्या बताऊं आपको। सुबह से पैसों के लिए परेशान हूं। पलटन बाजार में शॉपिंग करने आई थी। लेकिन कुछ फायदा नहीं। कहीं भी पैसा नहीं है और दुकानों में स्वाइप मशीन नहीं है।
- गरिमा अग्रवाल
एसबीआई का एटीएम आधा बंद पड़ा हुआ है। मैं कल भी यहां पैसा निकालने के लिए अपने पापा के साथ आई थी। आज भी नो कैश का बोर्ड लगा हुआ है। हम दो दिन से भटक रहे हैं लेकिन पैसा नहीं मिल पा रहा है। सरकार को इंतजाम करना चाहिए।
- ऐश्वर्या जग्गी
आईएसबीटी से शिमला बाईपास तक सभी एटीएम छान मारे। कहीं भी पैसा नहीं है। घर में पैसे की जरूरत है। कोई काम नहीं बन पा रहा है। बैंकों में हालात पर सरकार को कदम उठाने की जरूरत है।
- सागर चड्ढ़ा और जय सिलोरा
- गरिमा अग्रवाल
एसबीआई का एटीएम आधा बंद पड़ा हुआ है। मैं कल भी यहां पैसा निकालने के लिए अपने पापा के साथ आई थी। आज भी नो कैश का बोर्ड लगा हुआ है। हम दो दिन से भटक रहे हैं लेकिन पैसा नहीं मिल पा रहा है। सरकार को इंतजाम करना चाहिए।
- ऐश्वर्या जग्गी
आईएसबीटी से शिमला बाईपास तक सभी एटीएम छान मारे। कहीं भी पैसा नहीं है। घर में पैसे की जरूरत है। कोई काम नहीं बन पा रहा है। बैंकों में हालात पर सरकार को कदम उठाने की जरूरत है।
- सागर चड्ढ़ा और जय सिलोरा