Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुक्रवार को होगा झंडे जी का आरोहण, देश-विदेश से पहुंची संगत, देखें तस्वीरें

Thu, 16 Mar 2017 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 16 Mar 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
preparation of jhande ji mela in darbar sahib dehradun
- फोटो : amar ujala

लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में शुक्रवार शाम चार से पांच बजे के बीच झंडे जी का आरोहण होगा। सुबह आठ बजे से झंडे जी का दूध, दही, घी और मक्खन से अभिषेक किया जाएगा। 

Trending Videos
preparation of jhande ji mela in darbar sahib dehradun
- फोटो : amar ujala

प्रेम, सद्भावना, भाईचारे और आस्था के प्रतीक झंडे जी के मेले की शुरुआत शुक्रवार से हो जाएगी। दरबार साहिब के महाराज श्री महंत देवेंद्र दास झंडे जी का आरोहण करेंगे। 

preparation of jhande ji mela in darbar sahib dehradun
- फोटो : amar ujala

इससे पहले बृहस्पतिवार को महाराज ने संगतों को गुरुमंत्र दिया। गुरुमंत्र को आत्मसात करते हुए संगतों ने श्री झंडा साहिब और महाराज का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर महाराज श्री महंत देवेंद्र दास ने कहा कि जो व्यक्ति गुरु के बताए मार्ग पर चलता है, उसे पृथ्वी पर ही स्वर्ग की अनुभूति हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
preparation of jhande ji mela in darbar sahib dehradun
- फोटो : amar ujala

परंपरा के अनुसार झंडे जी के आरोहण से पहले ही पूरब की संगत विदा हो गई। इस मौके पर महाराज ने पूरब की संगत को पगड़ी, ताबीज और प्रसाद बांटकर विदाई दी। झंडा मेला अधिकारी भगवती प्रसाद सकलानी ने बताया कि सुबह आठ बजे से झंडा मेला कार्यक्रम का शुभारंभ हो जाएगा। 

विज्ञापन
preparation of jhande ji mela in darbar sahib dehradun
- फोटो : amar ujala

सबसे पहले पुराने झंडे जी को उतारा जाएगा। इसके बाद सेवक नए झंडे का अभिषेक करेंगे। सुबह दस बजे से नए झंडे जी पर गिलाफ चढ़ने शुरू होंगे। सबसे पहले सादे गिलाफ चढ़ाए जाएंगे। इसके बाद शनील और अंत में दर्शनी गिलाफ चढ़ेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed