सोमवार को दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से दूनवासियों को गर्मी से छुटकारा मिल गया और सुहावने मौसम से स्थानीय लोगों व पर्यटकों का तन-मन खिल गया। लेकिन बारिश के दौरान लोगों को कई दुश्वारियों का सामना भी करना पड़ा।
देहरादूनः प्री मानसून की पहली बारिश से खिल गया तन-मन, लेकिन दुश्वारियों ने किया परेशान, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी व आसपास के इलाकों में बारिश के साथ आई तेज आंधी में कई जगहों पर बिजली के तारों पर पेड़ गिर गए। कई जगहों पर ट्रांसफार्मर फुंक गए। जिससे अंधियारा छा गया। शहर में 15 से ज्यादा कॉलोनियों में देर रात तक विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई थी। हालांकि विद्युत विभाग ने मरम्मत के लिए टीम बनाई और काम शुरू कर दिया।
प्री मानसून की पहली मूसलाधार बारिश में सोमवार को शहर की सड़कें जलमग्न हो गई। जलभराव के चलते कई स्थानों पर वाहन चालकों को जाम की मार झेलनी पड़ी। सहारनपुर चौक से लेकर दर्शन लाल चौक तक कई घंटे तक यातायात फंसा रहा। आईएसबीटी और रेलवे स्टेशन मोड़ पर जलभराव के चलते यातायात रेंगता रहा।
बारिश के चलते चौपहिया वाहनों की संख्या सड़कों पर कई गुना बढ़ गई। नतीजा यह हुआ कि अग्रसेन चौक से लेकर दर्शनलाल चौक और सहारनपुर चौक पर कई सौ वाहन फंस गए। अग्रसेन चौक का लेफ्ट टर्न तो पानी से लबालब था।
पानी से निकलने के प्रयास में कई वाहन बंद हो गए। ऐसी ही स्थिति आईएसबीटी चौक पर रही, जहां पर जलभराव के चलते काफी देर तक यातायात फंसा रहा। रेलवे स्टेशन के मोड़ पर जलभराव के कारण देर शाम तक यातायात रेंगता रहा। यातायात दबाव बढ़ने के कारण ट्रैफिक पुलिस ने सिंग्नल बंद कर सामान्य तरीके से यातायात चलाया।