अगर आप भविष्य को लेकर परेशान हैं तो डाकघर की इन छह स्कीम में पैसा लगाएं, आपको बैंक के सेविंग एकाउंट से भी ज्यादा फायदा मिलेगा।
{"_id":"5a9a11014f1c1b410b8bbc33","slug":"post-office-these-scheme-give-more-benefit-to-saving-account","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डाकघर की इन 6 स्कीम में पैसा लगाएं, मिलेगा सेविंग एकाउंट से भी ज्यादा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर की इन 6 स्कीम में पैसा लगाएं, मिलेगा सेविंग एकाउंट से भी ज्यादा फायदा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 22 Mar 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
Trending Videos
- फोटो : source
पोस्ट ऑफिस में ऐसी तमाम स्कीम चलती हैं तो बैंक के सेविंग अकाउंट से भी ज्यादा फायदेमंद हैं। साथ ही इसमें टैक्स भी बचाना जा सकता है।
saving
डाकघर मासिक बचत आय : डाकघर की मासिक आय खाता योजना में एकमुश्त राशि का निवेश कर महीने के आधार पर ब्याज मिलता है। यह योजना रिटायर्ड कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी होती है। इस खाते में म्योच्योरिटी पीरियड पांच साल होता है। इसमें खाता धारक को जमा पर हर महीने ब्याज मिलता है। इस योजना में 7.60 फीसद की दर से ब्याज मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
money
राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC): इसमें आपको निवेश के साथ बेहतर रिटर्न भी मिलता है। इस योजना को सरकारी कर्मचारी, बिजनेसमैन और कर अदा करने वाले अन्य वेतन भोगियों की जरूरतों को मद्देनजर रखते हुए जारी किया गया है। इसमें निवेश की कोई सीमा नहीं होती है। इस पर टीडीएस नहीं कटता है। इसमें जमा पर 7.9 फीसद की दर से ब्याज मिलता है। इसमें भी आपको टैकस की छू मिलती है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय बचत पत्र
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF): वेतनभोगी और व्यापारियों के लिए यह स्कीम बहुत फायदेमंद है। इसमें एक साल में एक लाख तक का निवेश करें तो आपको टैक्स में छूट मिलती है। इसका फायदा यह भी है कि इसको किश्तों में भी जमा किया जा सकता है। साथ ही म्योच्योरिटी पीरियड 15 साल है। इसमें जमा पर 7.9 फीसद का ब्याज मिलता है।