फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जनता की भलाई भूल कलेक्ट्रेट में लड़ने लगे जनप्रतिनिधि, तस्वीरें...

Tue, 21 Jun 2016 04:37 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Tue, 21 Jun 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
politician fight at rudrapur collectrate
politician fight at rudrapur collectrate - फोटो : amar ujala

रुद्रपुर कलक्ट्रेट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में जिला योजना की बैठक लेने पहुंचे प्रभारी मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के सामने जमकर हंगामा हुआ। मामला हाथापाई तक आ पहुंचा और करीब आधे घंटे तक हाल के भीतर माहौल पूरी तरह अराजकता में तब्दील रहा। बाद में प्रभारी मंत्री, डीएम और जिला पंचायत अध्यक्ष ने बमुश्किल मामला शांत कराया।

जनता की भलाई भूल कलेक्ट्रेट में लड़ने लगे जनप्रतिनिधि, तस्वीरें...

politician fight at rudrapur collectrate
politician fight at rudrapur collectrate

सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे सभागार में बैठक शुरू हुई, इसी बीच विकास कार्यों में बजट की कमी को लेकर जनप्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी बात रखनी शुरू कर दी। बीडीसी सदस्यों सहित अन्य लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सड़कों आदि के लिए बजट का रोना रोया, इस पर जिले के लिए विभिन्न मदों में जो भी बजट मंजूर था वह प्रभारी मंत्री ने अपने ओर से सभी को आश्वस्त करने का प्रयास किया।

जनता की भलाई भूल कलेक्ट्रेट में लड़ने लगे जनप्रतिनिधि, तस्वीरें...

politician fight at rudrapur collectrate
politician fight at rudrapur collectrate

तभी क्षेत्र के विकास में उपेक्षा को महसूस करते हुए रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा सहित काशीपुर के ही बीडीसी सदस्य वैल में आकर मंत्री के समक्ष धरने पर बैठ गए। इस दौरान विधायक ठुकराल और चीमा ने मंत्री जी न्याय करो, न्याय करो के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद मंत्री प्रसाद नैथानी और जिला पंचायत अध्यक्ष ने विधायक ठुकराल, चीमा से कुर्सी पर बैठने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता की भलाई भूल कलेक्ट्रेट में लड़ने लगे जनप्रतिनिधि, तस्वीरें...

politician fight at rudrapur collectrate
politician fight at rudrapur collectrate

दोनों विधायक जब अपनी कुर्सी पर बैठने के लिए आगे आए, तभी कांग्रेस समर्थकों ने विधायक ठुकराल की ओर इशारा कर कह दिया कि इनका काम विधानसभा में भी हंगामा करना होता है और यहां पर भी यही काम कर रहे हैं। इतना सुनते ही विधायक ठुकराल का पारा चढ़ गया और उनकी खटीमा से नामित डीपीसी सदस्य प्रकाश तिवारी सहित अन्य लोगों के साथ जमकर बहस शुरू हो गई।

विज्ञापन

जनता की भलाई भूल कलेक्ट्रेट में लड़ने लगे जनप्रतिनिधि, तस्वीरें...

politician fight at rudrapur collectrate
politician fight at rudrapur collectrate

बात इतनी आगे बढ़ गई कि हाथापाई की नौबत आ गई। दोनों पक्षों को शांत कराने के लिए डीएम आशीष श्रीवास्तव, प्रभारी मंत्री नैथानी और जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार सहित कई लोग आगे आए। लेकिन मामला दोनों तरफ से शांत होने के बजाए और भड़क गया। इसके बाद विधायक राजेश शुक्ला और विधायक हरभजन सिंह चीमा ने भी छींटाकशी का पुरजोर विरोध किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed