फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शराब कांड की जांच में सामने आई एक और चौंकाने वाली बात, पुलिस के भी उड़ गए होश...

Wed, 13 Feb 2019 04:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Feb 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
Poisonous liquor case in up and uttarakhand women and children involved 
अवैध शराब

जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस ने जब धरपकड़ शुरू की तो एक और चौंकाने वाली बात सामन आई जिससे एक पल को तो पुलिस के भी होश उड़ गए। अवैध शराब के काले धंधे में माफिया महिलाओं और बच्चों को भी धकेल चुके हैं।

Poisonous liquor case in up and uttarakhand women and children involved 
अवैध शराब

जांच में सामने आ रहा है कि शहर से देहात तक कई स्थानों पर शराब बेचने का गोरखधंधा महिलाएं और बच्चे खुद संभाले हुए हैं। चार दिन से चल रहे धरपकड़ अभियान में शराब के साथ महिलाओं की गिरफ्तारी होना भी इसकी पुष्टि करता है। 

Poisonous liquor case in up and uttarakhand women and children involved 
शराब से मौत

शराब के काले धंधे की काली कमाई के फेर में माफिया कई तरह के प्रयोग कर रहे हैं। शराब के जिस अवैध धंधे ने यूपी और उत्तराखंड में सैकड़ों जाने लील ली उसकी कमान संभालने वाले माफिया की पैठ बहुत गहरी है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हरिद्वार में ही कई बार पुलिस और आबकारी विभाग की ओर से छापा मारने के दौरान कई महिलाओं को शराब बेचने के आरोप में पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Poisonous liquor case in up and uttarakhand women and children involved 
शराब से मौत

कई बार तो बच्चे भी शराब बेचते पकड़े गए। ऐसे अधिकतर मामलों में आबकारी विभाग और पुलिस ने महिलाओं और बच्चों को पकड़े जाने पर मौके पर ही जमानत देकर छोड़ दिया है। हरिद्वार शहर में ही ब्रह्मपुरी, टीबड़ी, रोड़ी बेलवाला आदि क्षेत्रों में कई स्थानों पर महिलाएं और बच्चे ही इस गोरखधंधे की कमान संभाले हुए हैं।

विज्ञापन
Poisonous liquor case in up and uttarakhand women and children involved 
गांव में शराब पीने से मौत

ज्वालापुर के कड़च्छ मोहल्ले की तीन महिलाओं पर कालोनी में अवैध शराब का गोरखधंधा करने का आरोप लगाते हुए कुछ महिलाओं और पुरुषों ने पिछले दिनों कई सप्ताह तक जिलाधिकारी के जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचकर शिकायत की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने शराब तस्करों की तलाश में छापे भी मारे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed