फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...तो शराब कांड में इस वजह से हुई 100 से ज्यादा लोगों की मौत, वैज्ञानिकों ने बताई असली वजह

Wed, 13 Feb 2019 04:28 PM IST
अलका त्यागी अंकित कुमार गर्ग, अमर उजाला, रुड़की
अंकित कुमार गर्ग, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Feb 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
Scientist revealing about poisonous liquor real reason for death
शराब से मौत

शराब कांड में 100 से ज्यादा लोगों की मौत के कारण को लेकर वैज्ञानिकों ने इसकी वजह बताई है। ‘जिस केमिकल (आइसो प्रोपाइल एल्कोहल) से सिंथेटिक शराब तैयार की गई, उसने पीने वालों के शरीर में अधिक मात्रा में कीटोन बना दिया होगा और एक के बाद एक सैकड़ों जानें चली गईं।’ आईआईटी के वैज्ञानिकों की राय में जिस केमिकल से शराब बनाने की बात कही जा रही है, उसके चलते शरीर में बना कीटोन मृत्यु की मुख्य वजह हो सकता है। 

Scientist revealing about poisonous liquor real reason for death
शराब से मौत

वैज्ञानिकों की मानें तो कीटोन वह ऑर्गेनिक कंपाउंड है, जो हमारे शरीर में पैदा होने वाले प्रोटीन सेल्स की ऊर्जा को तोड़ना शुरू कर देता है। कीटोन की अधिक मात्रा शरीर में टॉक्सिस बना देती है और फिर यही जहर व्यक्ति की मौत का कारण बन सकता है।

Scientist revealing about poisonous liquor real reason for death
शराब से मौत

यूपी और उत्तराखंड में जहरीली शराब पीने से अब तक 100 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। मंगलवार को सहारनपुर और हरिद्वार पुलिस ने केमिकल से कच्ची शराब बनाने वाले आरोपियों को पकड़ने के बाद सनसनीखेज खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने रुड़की की एक फैक्ट्री से आइसो प्रोपाइल एल्कोहल (आईपीए) केमिकल ड्रमों में खरीदा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Scientist revealing about poisonous liquor real reason for death
शराब से मौत

इसके बाद पानी मिलाकर कच्ची शराब बनाई थी। यही शराब यूपी और उत्तराखंड के गांवों में मौत की वजह बनी। अभी तक पुलिस भी यह जानकारी नहीं जुटा पाई है कि आईपीए के किस केमिकल कंपोजिशन के चलते इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Scientist revealing about poisonous liquor real reason for death
शराब से मौत

वहीं, अपराधियों को भी इस केमिकल की आंतरिक क्रियाविधि का भी ज्ञान नहीं है। इस बाबत जब आईआईटी के केमेस्ट्री विभाग के वैज्ञानिकों से बात की गई तो पता चला कि आईपीए की अधिक मात्रा मौत की वजह हो सकती है। वैैज्ञानिक प्रो. के घोष ने बताया कि आईपीए एथेनॉल, मीथेनॉल का ही फैमिली कंपाउंड है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed