फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी का केदारनाथ दौरा: बाबा के बड़े भक्त हैं प्रधानमंत्री, सालों की है यहां तपस्या, नहीं भूलते आशीर्वाद लेना

Fri, 05 Nov 2021 08:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 05 Nov 2021 08:32 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi kedarnath visit today: Prime Minister is a big devotee of Baba, do not forget to seek blessings from here
प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सजा केदारनाथ धाम - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा केदारनाथ के बड़े भक्त हैं। दरअसल, उन्होंने केदारनाथ में कई साल तपस्या की है। राजनीति में आने से पहले वह सालों तक यहां रहे थे। नरेंद्र मोदी की बाबा के आशीर्वाद पर खासा भरोसा है। इसलिए वह यहां हर साल जरूर आते हैं और आशीर्वाद लेते हैं। हालांकि पिछले साल कोरोना संक्रमण के दौरान वह धाम नहीं पहुंचे थे।

PM Modi Kedarnath Visit: शुक्रवार को प्रधानमंत्री के दौरे के लिए कुछ इस तरह सजाया गया धाम, तस्वीरों में देखें

केदारनाथ धाम से ही उन्होंने मिशन 2019 और मिशन 2022 की शुरुआत की थी। उन्होंने बाबा केदार के जयकारे भी लगाए थे। उन्होंने हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में चुनाव रण का आगाज किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि एक फिर बाबा ने मुझे बुलाया है। यहां मुझे जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष बिताने का मौका मिला था, लेकिन बाबा ने मुझे देश के सवा करोड़ लोगों की सेवा करने के लिए यहां से वापस भेज दिया।

पीएम मोदी का केदारनाथ दौरा: कांग्रेस ने बताया राजनीतिक मार्केटिंग, जवाब में आज शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे कांग्रेसी

तब प्रधानमंत्री ने कहा था कि यही बाबा केदार की सच्ची सेवा है। बाबा के आशीर्वाद का ही नतीजा है कि आज मैं यहां आप लोगों की सेवा कर पा रहा हूं।

pm narendra modi kedarnath visit today: Prime Minister is a big devotee of Baba, do not forget to seek blessings from here
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पांच नवंबर को भी बाबा केदार के धाम पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया है। इसके लिए ऋषिकेश से 15 क्विंटल फूल मंगाए गए हैं।
 
pm narendra modi kedarnath visit today: Prime Minister is a big devotee of Baba, do not forget to seek blessings from here
केदारनाथ में पूजा करते पीएम मोदी - फोटो : एएनआई फाइल फोटो

धाम में आदिगुरु शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची कृष्णशिला पत्थर से बनाई गई है। मैसूर के प्रसिद्ध मूर्तिकार योगीराज शिल्पी ने 120 टन के पत्थर पर शंकराचार्य की प्रतिमा को तराशा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
pm narendra modi kedarnath visit today: Prime Minister is a big devotee of Baba, do not forget to seek blessings from here
केदारनाथ में पूजा करते पीएम मोदी - फोटो : एएनआई फाइल फोटो
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वर्ष 2013 में आई आपदा में शंकराचार्य की समाधि बह गई थी। शुक्रवार को एमआई हेलीकॉप्टर से सुबह 7.55 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम पहुंचे।
विज्ञापन
pm narendra modi kedarnath visit today: Prime Minister is a big devotee of Baba, do not forget to seek blessings from here
केदारनाथ में पूजा करते पीएम मोदी - फोटो : एएनआई फाइल फोटो
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की मूति का लोकार्पण करने वाले हैं। प्रधानमंत्री के द्वारा नई केदारपुरी का भी उद्घाटन किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed