केदारनाथ में शुक्रवार यानी पांच नवंबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के लिए केदार नगरी तैयार हो गई है। शुक्रवार को मुख्य सचिव सहित अन्य अधिकारियों ने धाम में तैयारियों का जायजा लिया।
पीएम मोदी का केदारनाथ दौरा: 35 स्थानों पर होगा ऑनलाइन प्रसारण, देवालयों में पूजा अर्चना करेंगे भाजपा कार्यकर्ता
प्रधानमंत्री दौरे के लिए केदारपुरी तैयार हो चुकी है। शासन, प्रशासन व विभागीय अधिकारी धाम पहुंच चुके हैं। आज 4 नवंबर को मुख्य सचिव व गढ़वाल आयुक्त द्वारा धाम का निरीक्षण किया गया। यहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधक किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी की नजर है।
रुद्रा प्वाइंट से केदारनाथ मंदिर और ध्यान गुफा समेत गरुड़चट्टी तक पुलिस, पीएससी समेत अन्य सुरक्षा फोर्स के जवानों को मुस्तैद किया गया है। साथ ही गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच भी पड़ावों व अन्य चिह्नित स्थानों पर जवान तैनात किए गए हैं। केदारनाथ में मंदिर मार्ग पर बैरिकेडिंग की जा चुकी है। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम शुक्रवार सुबह 7.45 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे के बीच है।
2 of 6
केदारनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान यात्री, बाबा केदार के दर्शन नहीं कर सकेंगे। केदारघाटी से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर का संचालन भी बंद रहेगा।
3 of 6
केदारनाथ में अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री आदिगुरु शंकराचार्य समाधि स्थल के पुनर्निर्माण के लोकार्पण के साथ ही मूर्ति का अनावरण भी करेंगे।
4 of 6
केदारनाथ में पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के 35 शिवालयों के परिसरों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण होगा। पार्टी के विधायकों, सांसदों और वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।
5 of 6
केदारनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
दिवाली पर भगवान केदारनाथ के मंदिर को 15 कुंतल गेंदे और अन्य फूलों से सजाया गया है। केदारनाथ मंदिर के कपाट छह नवंबर को बंद हो रहे हैं।