प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 19 मई को बदरीनाथ धाम आ रहे हैं। इस दौरान वे मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे। तो चलिए हम आपको बताते हैं उनके बदरीनाथ धाम में पिछले दौरे के दौरान हुए एक दिलचस्प वाक्या के बारे में।
2 of 6
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 1999 में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और उत्तरप्रदेश के प्रभारी होने के नाते भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने बदरीनाथ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने धाम में भगवान बदरीविशाल के दर्शन करने के साथ ही पूजा अर्चना की थी।
3 of 6
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
मंदिर परिसर में जब अपने यजमानों के बहीखाते को लेकर बदरीनाथ के पंडा ब्राह्मण ने पीएम मोदी से उनके पिता का नाम पूछा तो उन्होंने दिलचस्प तरीके से इस सवाल का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि ‘भारत माता है मेरी मां और हिमालय पिता’। तब पीएम मोदी ने बदरीनाथ में यज्ञ और हवन भी करवाया था।
4 of 6
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
अविभाजित उत्तर प्रदेश के दौर में तब अनसूया प्रसाद भट्ट भाजपा के गढ़वाल विभाग के संयोजक थे। भट्ट ने बताया कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगाध श्रद्धा है। वर्ष 2013 की आपदा के बाद उनका ध्यान केदारनाथ को संवारने पर रहा।
5 of 6
केदारनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
आज केदारनाथ का भव्य स्वरूप मोदी की ही देन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने के संकल्प के साथ वर्ष 2015 में बदरीनाथ धाम में यज्ञ, हवन भी किया गया।