फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केदारनाथ धाम में पीएम नरेंद्र मोदी ने इनके हाथों लिया पूजा संकल्प, पुजारी ने दिया ये आशीर्वाद...

Sun, 19 May 2019 05:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 May 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi Got victory blessings from pujari in kedarnath dham 
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार के धाम में अपने तीर्थ पुरोहित प्रवीण तिवारी के हाथों बाबा की विशेष पूजा-अर्चना कराई। इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित द्वारा पीएम को आचमन कराया गया और पुष्प-अक्षत के साथ बाबा का ध्यान कराया। 

PM Narendra Modi Got victory blessings from pujari in kedarnath dham 
भगवान केदारनाथ की पूजा करते पीएम मोदी - फोटो : ANI

उन्होंने गोत्र आह्वान व अन्य धार्मिक परंपराओं के साथ आराध्य का आह्वान किया। इसके उपरांत बीकेटीसी के आचार्य ओंकारेश्वर शुक्ला व केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी केदार लिंग के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए संकल्प के तहत रुद्राभिषेक, षोडाषोचार और पुष्पांजलि पूजाएं संपादित कीं। 

PM Narendra Modi Got victory blessings from pujari in kedarnath dham 
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

पीएम ने बाबा का जलाभिषेक भी किया। केदारनाथ के मुख्य पुजारी ने प्रधानमंत्री मोदी को विजय का आशीर्वाद देते हुए बाबा से उनकी मनोकामना पूरी होने की मनौती मांगी। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में 20 मिनट पूजा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi Got victory blessings from pujari in kedarnath dham 
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान पीएम ने बाबा का वंदन करते हुए उनके स्वयंभू लिंग पर माथा टेका। पूरी तन्मयता व भक्तिभाव से उन्होंने आराध्य केदारनाथ का ध्यान किया। पूजा-अर्चना के उपरांत मुख्य पुजारी व तीर्थ पुरोहित द्वारा उन्हें प्रसाद भेंट किया गया। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi Got victory blessings from pujari in kedarnath dham 
पुजारियों से बात करते प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : अमर उजाला

मंदिर से बाहर आने के उपरांत परिसर में श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अशोक खत्री, सीईओ बीडी सिंह, मुख्य पुजारी केदार लिंग और कार्यधिकारी एनपी जमलोकी ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed