अपनी धार्मिक यात्रा के दूसरे दिन पीएम मोदी आज सुबह एक बार फिर भगवान केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बदरीनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल की आराधना की।
2 of 6
बदरीनाथ धाम में पीएम मोदी ने किया प्रवेश
- फोटो : एएनआई
सुबह करीब 10 बजे प्रधानमंत्री मोदी बदरीनाथ पहुंचे। दस बजकर 12 मिनट पर पीएम का काफिला साकेत तिराहा पर पंहुचा। जहां से धाम की दूरी 150 मीटर है। पीएम मोदी यहां से पैदल ही बदरीनाथ धाम को पहुंचे। रास्ते में वह लोगों का अभिवादन करते हुए दिखाए दिए।
3 of 6
पूजा कर मंदिर के बाहर आए प्रधानमंत्री
- फोटो : एएनआई
बदरीनाथ मंदिर परिसर से होते हुए मोदी अतिथि गृह गुजरात भवन में पहुंचे। यहां बीकेटीसी के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद पीएम मोदी बदरीनाथ मंदिर में प्रवेश कर सभामंडप में पहुंचे। रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने बदरीनाथ की विशेष पूजा करवाई।
पूजा के बाद प्रधानमंत्री सिंह द्वार से बाहर आए। बीकेटीसी ने पीएम को बदरीनाथ का प्रतीक चिह्न और चौलाई के लड्डू भेंट किए। बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चन्द्र उनियाल ने उन्हें शॉल भेंट किया।
मंदिर से बाहर निकलते ही प्रधानमंत्री मोदी को देख उपस्थित लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। इस पर उन्होंने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। दर्शन के बाद पीएम मोदी फिर गुजरात भवन में पहुंचे।