प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार के धाम में अपने तीर्थ पुरोहित प्रवीण तिवारी के हाथों बाबा की विशेष पूजा-अर्चना कराई। इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित द्वारा पीएम को आचमन कराया गया और पुष्प-अक्षत के साथ बाबा का ध्यान कराया।
2 of 6
भगवान केदारनाथ की पूजा करते पीएम मोदी
- फोटो : ANI
उन्होंने गोत्र आह्वान व अन्य धार्मिक परंपराओं के साथ आराध्य का आह्वान किया। इसके उपरांत बीकेटीसी के आचार्य ओंकारेश्वर शुक्ला व केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी केदार लिंग के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए संकल्प के तहत रुद्राभिषेक, षोडाषोचार और पुष्पांजलि पूजाएं संपादित कीं।
3 of 6
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
पीएम ने बाबा का जलाभिषेक भी किया। केदारनाथ के मुख्य पुजारी ने प्रधानमंत्री मोदी को विजय का आशीर्वाद देते हुए बाबा से उनकी मनोकामना पूरी होने की मनौती मांगी। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में 20 मिनट पूजा की।
4 of 6
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पीएम ने बाबा का वंदन करते हुए उनके स्वयंभू लिंग पर माथा टेका। पूरी तन्मयता व भक्तिभाव से उन्होंने आराध्य केदारनाथ का ध्यान किया। पूजा-अर्चना के उपरांत मुख्य पुजारी व तीर्थ पुरोहित द्वारा उन्हें प्रसाद भेंट किया गया।
5 of 6
पुजारियों से बात करते प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर से बाहर आने के उपरांत परिसर में श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अशोक खत्री, सीईओ बीडी सिंह, मुख्य पुजारी केदार लिंग और कार्यधिकारी एनपी जमलोकी ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।