आम जनता को अपने भाषण से बांधकर रखने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंदाज शनिवार की जनसभा में भी देखने को मिला। भाईयो-बहनों के साथ जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से सहमति के अंदाज में पूछा, बताओ हमारी सरकार ने किया कि नहीं किया तो जनता बोली, हां किया।
देहरादून: पीएम मोदी ने भीड़ से मिलवाया सुर से सुर, वो पांच बातें जिस पर जनता बोली...हां किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन बातों से जनता को बांधे रखा
1. गढ़वाली भाषा में शुरुआत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही गढ़वाली लोक भाषा में अपने भाषण की शुरुआत की तो सभी ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया। उनके इस अंदाज ने सबको मुग्ध कर दिया।
2. डबल इंजन की सरकार : पीएम मोदी ने जैसे ही जनता से पूछा कि बताओ डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में काम किया या नहीं किया, इस पर पूरे मैदान से आवाज आई, किया।
3. कविता से किया मुग्ध : पीएम मोदी ने अपनी कविता है भाग्य मेरा, सौभाग्य मेरा, मैं तुमको शीश नवाता हूं...से सबका मन मोह लिया। सभी ने कविता बड़े ध्यान से सुनी और तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।
4. उत्तराखंड प्राथमिकता : जब पीएम मोदी ने उत्तराखंड में खर्च की गई रकम को आधार बनाकर जनता से पूछा कि बताइए, हमारे लिए उत्तराखंड प्राथमिकता है कि नहीं है? आपको विश्वास हो रहा है कि नहीं हो रहा है? हमने करके दिखाया है कि नहीं दिखाया? हम जी-जान से उत्तराखंड के लिए काम करते हैं कि नहीं करते हैं?...तो लोगों ने खूब हां में हां मिलाई।
5. पहाड़ क पाणी पर बजी तालियां: अपने भाषणा के बीच में जब प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज मैं गर्व से कह सकता हूं उत्तराखंड क पाणी और जवनि उत्तराखंड क काम ही आली! तो सभा में जमकर तालियां बजी। उनके इस अंदाज के सभी कायल हो गए।
पीएम मोदी के मंच पर पहुंचने के बाद सबसे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भाषण दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी बात रखी। जैसे ही वह भाषण देकर लौटे तो उनके बगल की कुर्सी पर बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कंधा थपथपाकर उनका हौसला बढ़ाया।
जनसभा में जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोल रहे थे तो उन्होंने मौसम का जिक्र अपने अंदाज में किया। उन्होंने कहा कि कल तक मौसम खराब था। कल तक इंद्रदेव महरबान थे, आज सूर्यदेव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। इसे पर सभी ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया।
पीएम मोदी की रैली में कई समर्थक अपने हाथ में माइक लेकर पहुंचे थे। वह लगातार इसमें नारेबाजी करते रहे। बरबस ही सबका ध्यान उनकी ओर जाता रहा, क्योंकि हैंड माइक की वजह से इसकी आवाज अलग आ रही थी।