फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केदारनाथ: आपदा का जिक्र करते हुए भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- केवल ईश्वर की कृपा को है पुनर्निर्माण का श्रेय 

Fri, 05 Nov 2021 09:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Nov 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
PM Modi kedarnath Visit: Prime Minister Narendra Modi Got Emotional during told About Disaster
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : Twitter @pushkardhami

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब केदारनाथ की त्रासदी का जिक्र कर रहे थे, उस दौरान वे भावुक हो गए। खुद को संभालते हुए उन्होंने पुनर्निर्माण कार्यों पर कहा कि कोई इंसान इसका क्रेडिट नहीं ले सकता। ईश्वर की कृपा ही इसकी हकदार है। 



उत्तराखंड: अमित शाह ने विकास के लिए मांगे पांच साल, पीएम मोदी केदारनाथ से दिखा गए 10 साल का विजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्वास का साकार होना ही मेरे लिए सबसे बड़ा संतोष है। यह विश्वास केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर था। प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को आकार दे रहे मजदूरों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मजदूर भाई-बहनों ने बर्फबारी व विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच निर्माण कार्यों को जारी रखा, जो अपने आप में विशेष है।

केदारनाथ में पीएम मोदी: 35 टन वजनी आदिगुरु शंकराचार्य की मूर्ति को बनाने में लगे नौ महीने, जानें खास बातें

केदारनाथ से जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘जून 2013 की आपदा में बिखरे हुए केदारनाथ को देखकर लोग सवाल पूछते थे कि क्या कभी यह धाम फिर से खड़ा होगा? तब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था। मुझे यहां की पीड़ा खींच लाई।

आपदा के बाद तस्वीर भयावह थी। लेकिन मेरे अंदर से आवाज आई कि एक दिन केदारनाथ और अधिक आन, बान और शान से खड़ा होगा। मुझे इस क्षेत्र की सेवा करने का मौका मिला, यह मेरा परम सौभाग्य है। मेरे पास गुजरात में भूकंप से तबाह हुए कच्छ को संवारने का अनुभव था। इसलिए मैं केदारनाथ के सशक्त रूप से खड़े होने के प्रति आश्वस्त था। केदारनाथ के रावल, स्थानीय तीर्थपुरोहितों के सकारात्मक रवैये के कारण यहां पुनर्निर्माण कार्य हो रहे हैं

PM Modi kedarnath Visit: Prime Minister Narendra Modi Got Emotional during told About Disaster
केदारनाथ में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एएनआई

मुझे जब-जब समय मिला, मैं यहां दौड़ा चला आया। यहां से मेरा विशेष संबंध रहा है, जो मुझे इस क्षेत्र से सीधे जोड़ता है। केदार बाबा के दर्शन की लालसा होती तो ड्रोन कैमरा से भी अपने दफ्तर में बैठकर पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा ले लेता था। आज, अपने विश्वास को साकार होता देख सबसे अधिक संतोष हो रहा है। पुनर्निर्माण कार्यों में साश्वस्त के साथ आधुनिकता का जो मेल हो रहा है, वह भगवान की सबसे बड़ी कृपा है’। 

PM Modi kedarnath Visit: Prime Minister Narendra Modi Got Emotional during told About Disaster
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : Twitter @pushkardhami

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल केदारनाथ धाम के दर्शन मात्र से श्रद्धालु में नई ऊर्जा का संचार होता है। आज केदारनाथ धाम पहले से भी अधिक आन, बान और शान से खड़ा है, जिसे देख अभिभूत हो रहा हूं’। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केदारनाथ की मिट्टी ने मुझे पाला-पोषा और हवाओं ने संवारा है। मैं यहां के कण-कण से जुड़ा हुआ हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi kedarnath Visit: Prime Minister Narendra Modi Got Emotional during told About Disaster
केदारनाथ में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एएनआई

80 के दशक में गरुड़चट्टी में बिताए दिनों को याद करते हुए मोदी ने कहा कि तब से इस क्षेत्र की मुश्किलों से परिचित हूं। गरुड़चट्टी में साधना के दौरान विषम हालातों में श्रद्धालुओं को बाबा केदार के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हुए उन्हें देखा। यह पूरा क्षेत्र आध्यात्म व साधना का केंद्र है। यहां आकर मन को एक विशेष अनुभूमि मिलती है। कहा कि भगवान आशुतोष का यह ज्योर्तिर्लिंग ज्ञान, विज्ञान और दर्शन का प्रतीक है।

विज्ञापन
PM Modi kedarnath Visit: Prime Minister Narendra Modi Got Emotional during told About Disaster
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने पुनर्निर्माण कार्यों के तहत गरुड़चट्टी को जोड़ने के लिए मंदाकिनी नदी पर बन रहे पुल और रास्ता निर्माण का भी उल्लेख किया। 80 के दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ मंदिर से एक किमी पहले मंदाकिनी नदी के दूसरी तरफ स्थित गरूड़चट़्टी में डेढ़ माह तक साधना की थी। तब, वे पनी कुटिया से बाबा केदार के दर्शन को प्रतिदिन केदारनाथ पहुंचते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed