हाल ही में देहरादून आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के विकास को पांच साल और देने की अपील की तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दस साल का विजन देकर चले गए। 100 साल में जितने तीर्थयात्री आए, उतने आगामी दस साल में केदारनाथ तक आएंगे। पीएम मोदी के इस बयान को लेकर एक नई उम्मीद और ऊर्जा देखने को मिल रही है।
केदारनाथ में पीएम मोदी: 35 टन वजनी आदिगुरु शंकराचार्य की मूर्ति को बनाने में लगे नौ महीने, जानें खास बातें
उत्तराखंड के चारों धाम तक तीर्थयात्रियों को ज्यादा से ज्यादा लाने के लिए केंद्र सरकार के प्रयास आगामी पांच नहीं दस साल में साफ नजर आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारपुरी से अपने भाषण में दस साल का जिक्र करके अपना विजन भी स्पष्ट कर दिया है। पिछले दिनों आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तो गड्ढा भरने के लिए पांच साल का और वक्त मांगा था लेकिन पीएम मोदी के इन दस साल ने एक नई उम्मीद जवां कर दी है।
केदारनाथ में पीएम मोदी: प्रधानमंत्री कुछ इस अंदाज में पहुंचे बाबा के धाम, तस्वीरों में देखें उनका दौरा
दरअसल, चारधाम ऑल वेदर रोड हो या ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन, पहाड़ी क्षेत्रों में रोपवे की परियोजनाएं हों या दिल्ली से देहरादून का सफर, सभी मामलों में बड़े पैमाने पर काम चल रहा है।
2 of 7
केदारनाथ में पीएम मोदी
- फोटो : Twitter @pushkardhami
पीएम मोदी ने इन सभी परियोजनाओं का जिक्र भी अपने भाषण में किया और साफ किया कि आने वाले दस साल में केदारनाथ धाम में इतने तीर्थयात्री चारों धाम के दर्शन को आएंगे, जितने 100 साल में आए होंगे।
3 of 7
केदारनाथ में पीएम मोदी
- फोटो : Twitter @pushkardhami
केंद्र सरकार की जो कनेक्टिविटी बढ़ाने की योजनाएं चारों धाम को लेकर चल रही हैं, अगर वह समय से पूरी होती हैं तो निश्चित तौर पर लोगों के लिए चारधाम पहुंचना आसान हो जाएगा। पीएम मोदी ने रोपवे से लेकर दिल्ली-दून के बीच सड़कों का जिक्र करते हुए पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के चारधाम आगमन का दस साल का खाका जनता के सामने पेश किया है।
4 of 7
केदारनाथ में प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : एएनआई
पर्यटक और तीर्थयात्री बढ़ेंगे तो निश्चित तौर पर यहां के लोगों के लिए रोजगार के जरिये भी बढ़ेंगे। केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के लिए पर्यटन की दृष्टि से नया आकर्षित स्थल भी तैयार हुआ है। इससे प्रदेश और चारधाम यात्रा से जुड़े व्यापारियों व कारोबारियों को आर्थिक लाभ भी मिलेगा।
5 of 7
केदारनाथ में प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : एएनआई
सरस्वती के घाट, मंदाकिनी पर पुल बनाकर यात्रा सुगम होगी। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में होमस्टे के नेटवर्क से देश-दुनिया के पर्यटकों व तीर्थयात्रियों को घर जैसी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। केदारनाथ धाम तक तीर्थयात्रियों को केबल कार से पहुंचाने की भी तैयारी की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि रुद्रा प्वाइंट से केदारनाथ तक लगभग तीन किमी क्षेत्र में केबल कार का संचालन किया जा सकता है। इसके लिए जल्द ही विशेषज्ञों की टीम भी क्षेत्र का दौरा कर सकती है। साथ ही एमआई-26 हेलीपैड से सरस्वती नदी किनारे 504 मीटर का आस्था पथ भी बना हुआ है। इस आस्था पथ पर विशेष वाहन की मदद से दिव्यांग श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचाने का प्रयास होगा।