प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को केदारनाथ पहुंचे हैं। उन्होंने यहां गर्भगृह में बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना व जलाभिषेक किया। प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की मूर्ति का लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ धाम में करीब 400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। यहां वे जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
केदारनाथ में पीएम मोदी: गर्भगृह में दर्शन किए, सीएम ने जताया आभार, परियोजनाओं का शिलान्यास किया, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की मूर्ति का लोकार्पण भी किया। वह कुछ देर के लिए यहां ध्यान पर बैठे।
सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर यहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया है। इसके लिए ऋषिकेश से 15 क्विंटल फूल मंगाए गए हैं।
विश्व कल्याण की कामना की
प्रधानमंत्री ने केदारनाथ धाम की परिक्रमा की और विश्व कल्याण की कामना की। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि पीएम मोदी धाम में जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।
करीब 15 मिनट तक प्रधानमंत्री ने की पूजा
करीब 15 मिनट तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ मंदिर के अंदर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर की परिक्रमा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में बाबा की विशेष पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया।