Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IGAS: दिल्ली में इगास की धूम, पीएम मोदी भी पहुंचे, उत्तराखंड के इन दो कलाकारों को दिया अपना आशीर्वाद, तस्वीरें

Tue, 12 Nov 2024 04:14 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 12 Nov 2024 04:14 PM IST
सार

इगास उत्तराखंड में बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। खास बात यह है कि अब पीएम मोदी तक इस पर्व को मनाने के लिए आह्वान करते हैं। दिल्ली में भी इगास पर्व आयोजित समारोह में वह शामिल हुए।

विज्ञापन
PM Modi celebrated Igas interacted Uttarakhand artists Ruhaan and Karishma Shah celebration at Baluni house
पीएम मोदी से मिले रूहान भारद्वाज और करिश्मा शाह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तराखंड के इगास पर्व की धूम दिल्ली तक है। राज्यसभा सदस्य और भाजपा के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी के दिल्ली आवास पर इगास (बूढ़ी दिवाली) पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्सव में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने उत्तराखंड के दो कलाकारों को अपना आशीर्वाद दिया। 



दिल्ली में इगास पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के रुहान भरद्वाज और करिश्मा शाह ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से पीएम मोदी सहित दर्शकों को दिल जीता। दिल छू लेने वाली प्रस्तुति के बाद पीएम मोदी ने दोनों कलाकारों को अपना आशीर्वाद दिया।

पीएम से आशीर्वाद पाकर दोनों कलाकारों ने भी अपनी खुशी जाहिर की। दोनों के लिए यह क्षण भावुक करने के साथ ही गौरन्वावित करने वाला था। अपने सोशल मीडिया के जरिए दोनों कलाकारों ने अपनी खुशी जाहिर की।

Trending Videos
PM Modi celebrated Igas interacted Uttarakhand artists Ruhaan and Karishma Shah celebration at Baluni house
पीएम मोदी से मिले रूहान भारद्वाज और करिश्मा शाह - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने योगगुरु बाबा रामदेव और परमार्थ निकेतन के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती के साथ गौ पूजा के साथ पवित्र अग्नि प्रज्वलित की।

PM Modi celebrated Igas interacted Uttarakhand artists Ruhaan and Karishma Shah celebration at Baluni house
पीएम मोदी से मिलने पर खुशी - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल समेत कई दिग्गज हस्तियां मौजूद थी। पीएम मोदी ने इगास-बग्वाल कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें भी एक्स पर पोस्ट की हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi celebrated Igas interacted Uttarakhand artists Ruhaan and Karishma Shah celebration at Baluni house
पीएम मोदी से मुलाकात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्रधानमंत्री ने प्राचीन संस्कृति और पर्व को संरक्षित करने की बलूनी की मुहिम और प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर बलूनी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री की प्रेरणा से करीब-करीब भुला दिए गए इस पर्व को पुनर्जीवित करने की पहल की।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में आज इगास:  भैलो खेलने का रिवाज...प्रवासियों के गांव लौटने की एक आस, जानें इस पर्व के पीछे की कहानी

विज्ञापन
PM Modi celebrated Igas interacted Uttarakhand artists Ruhaan and Karishma Shah celebration at Baluni house
इगास पर दिल्ली में कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

करीब पांच सालों के प्रयासों के बाद अब यह पर्व न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि देश और दुनिया में मनाया जा रहा है। बलूनी ने इगास के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के राज्य सरकार के फैसले का भी स्वागत किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed