फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केदारनाथ उपचुनाव:...तो ऐश्वर्य की राय भी हो गई अहम, आशा ने साथ किया लंच, हरीश भी पहुंचे घर, वायरल तस्वीरें

Tue, 12 Nov 2024 03:44 PM IST
रेनू सकलानी विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 12 Nov 2024 03:44 PM IST
सार

आशा नौटियाल और पूर्व सीएम हरीश रावत ने दिवंगत विधायक शैला रानी रावत की बेटी ऐश्वर्य से मुलाकात की। दोनों नेताओं की ऐश्वर्य से मुलाकात की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Kedarnath By Election Photos going viral on social media Asha Nautiyal former CM Harish Rawat met Aishwarya
वायरल तस्वीरे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में अचानक पूर्व विधायक दिवंगत रावत शैलारानी की बेटी ऐश्वर्य की राय महत्वपूर्ण हो गई है। टिकट की मुराद पूरी न होने के बाद ऐश्वर्य की चुप्पी ने भाजपा और कांग्रेस को अपने-अपने ढंग से प्रभावित किया है। वह भाजपा और कांग्रेस की उम्मीदों की धुरी बन गई हैं।





भाजपा उम्मीदवार आशा नौटियाल ने ऐश्वर्य के घर जाकर उनके साथ लंच किया तो अपने राजनीतिक शिष्य के चुनाव प्रचार में उतरे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी पार्टी नेताओं की टोली लेकर ऐश्वर्य के घर पहुंच गए। दोनों दलों का मकसद कांग्रेस और भाजपा में रहीं शैलारानी के उस वोट बैंक को साधने की है, जो दलीय विचार से इतर उनके व्यक्तिगत संबंधों के कारण उनके पीछे चला।

Kedarnath By Election Photos going viral on social media Asha Nautiyal former CM Harish Rawat met Aishwarya
भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ऐश्वर्य के साथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भाजपा के अनुसार, मंगलवार से ऐश्वर्य रावत पार्टी प्रत्याशी के लिए विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगी। शैलारानी रावत के निधन के बाद उनकी राजनीतिक वारिस के रूप में ऐश्वर्य को देखा जा रहा है। वह स्वयं भी मां के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए राजनीति में सक्रिय होने की बात कह चुकी हैं। उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में भी उनका नाम चर्चा में रहा। उन्होंने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से टिकट की मांग भी की थी। पर पार्टी हाईकमान ने उपचुनाव में आश्रित को टिकट देने की परिपाटी को बदल दिया और पूर्व विधायक आशा नौटियाल को अपना प्रत्याशी बना दिया।

Kedarnath By Election Photos going viral on social media Asha Nautiyal former CM Harish Rawat met Aishwarya
साथ में खाना खाते - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

टिकट वितरण के बाद से ऐश्वर्य ने चुप्पी साध ली। पार्टी प्रत्याशी के नामांकन से लेकर चुनाव प्रचार में भी वह नजर नहीं आई हैं। हालांकि सोमवार से वह फिर चर्चाओं में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। पहली तस्वीर में वह पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के साथ हैं। रावत ने उनके घर पर चाय पी और उन्हें सांत्वना भी दी। इस दौरान उन्होंने उनकी माता व दिवंगत विधायक शैलारानी रावत की राजनीति, जुझारूपन के बारे में भी बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath By Election Photos going viral on social media Asha Nautiyal former CM Harish Rawat met Aishwarya
ऐश्वर्य के साथ हरीश रावत व अन्य कांग्रेसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्व सीएम हरीश रावत के लौटने के कुछ ही घंटों बाद भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल, रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी भी देर शाम को ऐश्वर्य से मिलने अगस्त्यमुनि पहुंचे। रात्रि भोजन भी साथ ही हुआ। एक ही दिन में दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं की ऐश्वर्य से मुलाकात ने केदारनाथ विस उपचुनाव को नई धार दे दी है। साथ ही ऐश्वर्य को इस उपचुनाव का तुरुप का पत्ता भी बना दिया है। इधर, ऐश्वर्य रावत से बातचीत का प्रयास किया गया पर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। दूसरी तरफ भाजपा के वरिष्ठ नेता व रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने बताया कि मंगलवार से ऐश्वर्य पार्टी प्रत्याशी आशा नौटियाल के लिए जनसंपर्क करेंगी।

विज्ञापन
Kedarnath By Election Photos going viral on social media Asha Nautiyal former CM Harish Rawat met Aishwarya
केदारनाथ उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस से विद्रोह कर भाजपा में शामिल हुईं थी शैलारानी रावत
वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में शैलारानी रावत कांग्रेस के टिकट पर पहली बार केदारनाथ विस से विधायक चुनी गईं थी। जून 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण को लेकर हर मंच से अपनी ही सरकार से सवाल पूछने शुरू कर दिए थे।

ये भी पढ़ें...Dehradun Accident: गर्दन धड़ से अलग... सड़क पर बहता खून...छह युवक-युवतियों की मौत, घटना देख कांप गई रूह

मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से आहत होकर अक्तूबर 2016 में डॉ. हरक सिंह रावत के नेतृत्व में 9 विधायकों के साथ शैलारानी रावत ने अपनी ही सरकार व पार्टी से विद्रोह कर दिया। इसके बाद शैलारानी सहित सभी अन्य लोग भाजपा में शामिल हो गए थे। वर्ष 2017 में हुए विस चुनाव में भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया था, पर वह चुनाव हार गईं थीं। वहीं, 2022 में भाजपा ने उन्हें पुन: मौका दिया और वह विजयी हुईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed