फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपदा के बाद पहली बार बाबा केदार के धाम में हुआ ऐसा, टूट गए पिछले सारे रिकॉर्ड

Thu, 15 Nov 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 15 Nov 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
Pilgrims break record of kedarnath yatra 2018 after Disaster 
kedarnath

आपदा के बाद पहली बार केदारनाथ धाम में ऐसा हुआ कि पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए। दुनिया भर से आए सात लाख 32 हजार श्रद्धालुओं ने इस साल बाबा केदारनाथ के दर्शन कर बीते सात सालों के रिकार्ड को तोड़ दिया। 


 

Pilgrims break record of kedarnath yatra 2018 after Disaster 
badrinath

बद्रीनाथ धाम में भी इस साल 10 लाख 35 हजार यात्रियों ने अपना मत्था टेका। अगले साल चार धाम यात्रियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद जताई गई हैं। पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को चार धाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की संख्या का आंकड़ा जारी किया है। 

Pilgrims break record of kedarnath yatra 2018 after Disaster 
kedarnath

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि 2013 में केदार घाटी में आई आपदा के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई थी। हालांकि आपदा से पहले बाबा केदारनाथ के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पांच लाख तक पहुंच गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pilgrims break record of kedarnath yatra 2018 after Disaster 
Gangotri Dham - फोटो : amarujala.

आपदा के बाद से श्रद्धालुओं का आंकड़ा हर साल चार लाख से ऊपर ही चल रहा था। इस साल पुराने रिकार्ड तोड़ते हुए सात लाख 32 हजार भक्तों ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। गंगोत्री में 447585, यमनोत्री में 394394, बद्रीनाथ में 1035019, हेमकुंड साहब में 159163 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। 

 
विज्ञापन
Pilgrims break record of kedarnath yatra 2018 after Disaster 
kedarnath
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या यात्रा की सफलता की परिचायक है। बताया कि चार धाम यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं। केदारनाथ रूट और सोन प्रयाग में एसडीआरएफ की तैनाती की गई है। अगले साल व्यवस्थाओं में और सुधार की तैयारी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed