Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MP Baluni Celebrate Igas Festival 2026 In His residence in Delhi Amit Shah and CM Dhami also participated

इगास पर्व 2026: सांसद बलूनी के आवास पर दिल्ली में भी हुआ बग्वाल का उजाला, शाह और सीएम धामी भी हुए शामिल

Fri, 20 Nov 2026 12:46 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 20 Nov 2026 12:46 AM IST
सार

पहाड़ के लोक-कलाकारों ने ढोल-दमाऊ की थाप और पारंपरिक नृत्यों से समां बांध दिया। सांसद अनिल बलूनी और उनकी पत्नी डॉ.दीप्ति बलूनी ने अतिथियों का स्वागत किया।

विज्ञापन
MP Baluni Celebrate Igas Festival 2026 In His residence in Delhi Amit Shah and CM Dhami also participated
अनिल बलूनी के घर पर इगास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गढ़वाल सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के नई दिल्ली स्थित आवास पर बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के पारंपरिक लोकपर्व इगास-बग्वाल का उजाला हुआ। समारोह का शुभारंभ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अग्नि प्रज्वलित कर किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेष रूप से पहुंचकर सांसद बलूनी व उनके परिजनों को इगास की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इगास देवभूमि की समृद्ध लोकसंस्कृति, सामाजिक समरसता और आपसी प्रेम का प्रतीक है। ऐसे लोकपर्व नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और मिट्टी से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोककला और पारंपरिक त्योहारों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिससे उत्तराखंड की विरासत को वैश्विक पहचान मिल रही है।
विज्ञापन


UK Top News: दून को सीएम की सौगात, जू में तेजस की एंट्री, आएंगे मोहन भागवत, प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि और पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान सहित कई दिग्गज शामिल हुए। उत्तराखंड से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। इसके अलावा स्वामी चिदानंद सरस्वती, स्वामी अवधेशानंद गिरि, स्वामी कैलाशानंद गिरि और बागेश्वर धाम सरकार के सानिध्य से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

पहाड़ के लोक-कलाकारों ने ढोल-दमाऊ की थाप और पारंपरिक नृत्यों से समां बांध दिया। सांसद अनिल बलूनी और उनकी पत्नी डॉ.दीप्ति बलूनी ने अतिथियों का स्वागत किया। बलूनी ने कहा कि 2018 में शुरू हुई यह मुहिम प्रवासियों को अपनी जड़ों से जोड़ने और पहाड़ से पलायन रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। परंपरा के अनुसार, दिल्ली में इस आयोजन के बाद वे अगले दिन गढ़वाल के गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ भैलो खेलकर इगास मनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed