फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुंडे नहीं, साधुओं ने किया यह हाल, तस्वीरें बता देंगी सब कहानी

Sun, 31 May 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 31 May 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन

गुंडे नहीं, साधुओं ने किया यह हाल, तस्वीरें बता देंगी सब कहानी

pics of monks beating to tourist in haridwar.

हरिद्वार के मायादेवी मंदिर पार्किंग में वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में जूना अखाड़े के साधुओं ने दिल्ली के यात्री परिवार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। डंडे से पीटकर एक युवक का सिर फोड़ डाला। महिलाओं को भी नहीं बख्शा। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर पार्किंग कर्मी को हिरासत में लिया है।

गुंडे नहीं, साधुओं ने किया यह हाल, तस्वीरें बता देंगी सब कहानी

pics of monks beating to tourist in haridwar.

दिल्ली की गीता कॉलोनी, शाहदरा निवासी सीबीएसई बोर्ड से रिटायर्ड कर्मचारी ठाकुर दास अपने परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे। यात्री परिवार की पांच कार भैरव घाट के पास आकर ठहर गई। इस पर पार्किंग कर्मी ने उनसे रसीद कटाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अभी वह ठहरने के लिए कमरा ढूंढ रहे हैं। पार्किंग में वाहन पार्क करने पर रसीद कटा लेंगे।

गुंडे नहीं, साधुओं ने किया यह हाल, तस्वीरें बता देंगी सब कहानी

pics of monks beating to tourist in haridwar.

इसके बाद पार्किंग कर्मी के बुलाने पर पहुंचे साधुओं ने कार सवारों से मारपीट शुरू कर दी। परिवार के पुरुषों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बीच बचाव में आई महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। बुजुर्ग ठाकुर दास ने साधु संतों के सामने हाथ पैर जोड़े, लेकिन तब भी उनका दिल नहीं पसीजा। उनकी इनोवा कार के भी शीशे तोड़ डाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुंडे नहीं, साधुओं ने किया यह हाल, तस्वीरें बता देंगी सब कहानी

pics of monks beating to tourist in haridwar.

सूचना मिलने पर चेतक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। तब जाकर मामला शांत हुआ। यात्री परिवार के सदस्य जयंत के सिर में टांके लगे हैं, जबकि महिला शारदा, अन्नू, अमित मेहरा, हरिओम, रुचि एवं पुष्पा घायल हुए हैं। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि यात्री परिवार के सदस्य अभिनव की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed