फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश के कहर से एक पल में बिखर गया आशियाना, तस्वीरों में देखिए तबाही का मंजर

Sun, 30 Jul 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sun, 30 Jul 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
 photos of disaster in pidha village uttarakhand 
disaster

उत्तराखंड में बारिश का कहर ऐसा बरपा क‌ि पल भर में आश‌ियाना ब‌िखर गया। पूरे गांव में ऐसा माहौल हो गया जैसे वहां कोई रहता ही न हो। तबाही का ऐसा मंजर देख लोग भी सदमे में आ गए। तस्वीरों में देख‌िए...

Trending Videos
 photos of disaster in pidha village uttarakhand 
disaster

अगस्त्यमुनि ब्लाक के धनपुर पट्टी के पीड़ागांव में अतिवृष्टि से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दो आंशिक क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रभावितों की गोशाला टूटने से उसमें बंधे चार मवेशी भी दब गए हैं। पीड़ित परिवारों ने अन्यत्र शरण ली हुई है। 

 photos of disaster in pidha village uttarakhand 
disaster

धनपुर पट्टी के पीड़ा गांव के खरपाणी तोक में शुक्रवार रात को हुई अतिवृष्टि के कहर ने प्रभावित दयाल सिंह के परिवार को एक पल में बेघर कर दिय। वर्षो की मेहनत से बनाया पीड़ित का चार कमरों का घर, मलबे के सैलाब में तबाह हो गया है। जबकि मोहन सिंह, रमेश सिंह के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 photos of disaster in pidha village uttarakhand 
disaster

अतिवृष्टि से मोहन सिंह की गोशाला टूने से उसमें बंधी भैंस, गाय व उसका बछड़ा दब गए।  घर का बिखरा सामान आपदा की तबाही को बयां कर रहा है। खेती-बाड़ी और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले दयाल सिंह अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ छोटे भाई के घर में शरण लिए हुए हैं। 

विज्ञापन
 photos of disaster in pidha village uttarakhand 
disaster

खून-पसीने की मेहनत से 12 वर्ष पूर्व स्वयं मिट्टी-पत्थर एकत्रित कर दिनरात काम करते हुए चार कमरों का मकान बनाया। चार बच्चों के साथ नए घर में दिन अच्छे से गुजर रहे थे। बीते वर्षो में दो बेटियों के विवाह भी कर दिया। अब, एक बेटा व एक बेटी और पति-पत्नी घर में रह रहे थे। मजदूरी कर आजिविका अच्छी हो रही थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed