फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए कौन है वकील की हत्या मामले में गिरफ्तार हुआ सूरी, फूलन देवी हत्याकांड के बाद खूब हुई थी चर्चा

Mon, 13 May 2019 04:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 May 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
Phoolan devi murder case Accused arrested for lawyer murder in kotdwar
अधिवक्ता हत्याकांड में गिरफ्तार हुआ सूरी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के कोटद्वार में बहुचर्चित सुशील रघुवंशी हत्याकांड में रविवार को जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, उनमें सतपुली के गोकुल गांव का निवासी सुरेंद्र सिंह नेगी उर्फ सूरी भी शामिल है।

Phoolan devi murder case Accused arrested for lawyer murder in kotdwar
अधिवक्ता हत्याकांड में गिरफ्तार हुआ आरोपी - फोटो : अमर उजाला

सुरेंद्र उर्फ सूरी का आपराधिक रिकार्ड काफी पुराना है। दिल्ली में फूलन देवी हत्याकांड के बाद चर्चाओं में आए सुरेंद्र इस मामले में तिहाड़ जेल की हवा भी खा चुका है। मार्च, 2015 में कोटद्वार के बेलाडाट चौराहे में हुए सुमित पटवाल हत्याकांड में उसकी मुख्य भूमिका रही।

अधिवक्ता सुशील रघुवंशी हत्याकांड: दो साल बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Phoolan devi murder case Accused arrested for lawyer murder in kotdwar
मृतक अधिवक्ता सुशील रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला

इसमें अब भी मुकदमा चल रहा है और वह जमानत पर है। सुशील रघुवंशी हत्याकांड के बाद से सुरेंद्र उर्फ सूरी कोटद्वार पुलिस के रडार पर रहा है। गत वर्ष अक्टूबर में रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी एक जांच एजेंसी सुरेंद्र को सिमलचौड़ कोर्ट परिसर के बाहर से उठाकर ले गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Phoolan devi murder case Accused arrested for lawyer murder in kotdwar
गिरफ्तार हुआ आरोपी - फोटो : अमर उजाला

एक रात और अगले पूरे दिन पूछताछ के बाद उसे कौड़िया चेक पोस्ट में छोड़ दिया गया। तब परिजनों ने उसके अपहरण की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। अप्रैल, 2018 में सुरेंद्र को पुलिस ने पटेल मार्ग में अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Phoolan devi murder case Accused arrested for lawyer murder in kotdwar
हत्या का खुलासा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का कहना है कि सुशील रघुवंशी हत्याकांड में भी उसकी संलिप्तता रही। रविवार सुबह उसे सतपुली स्थित उसके गांव से हिरासत में लिया गया। उधर, मृतक वकील सुशील रघुवंशी की पत्नी रेखा रघुवंशी ने उनके पति की हत्या की साजिश में शामिल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर संतोष जताया है। उन्होंने कहा कि वह आरोपियों की सजा होने तक संघर्ष जारी रखेंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed