{"_id":"5cd83256bdec22076d204b4d","slug":"phoolan-devi-murder-case-accused-arrested-for-lawyer-murder-in-kotdwar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए कौन है वकील की हत्या मामले में गिरफ्तार हुआ सूरी, फूलन देवी हत्याकांड के बाद खूब हुई थी चर्चा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जानिए कौन है वकील की हत्या मामले में गिरफ्तार हुआ सूरी, फूलन देवी हत्याकांड के बाद खूब हुई थी चर्चा
उत्तराखंड के कोटद्वार में बहुचर्चित सुशील रघुवंशी हत्याकांड में रविवार को जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, उनमें सतपुली के गोकुल गांव का निवासी सुरेंद्र सिंह नेगी उर्फ सूरी भी शामिल है।
2 of 5
अधिवक्ता हत्याकांड में गिरफ्तार हुआ आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
सुरेंद्र उर्फ सूरी का आपराधिक रिकार्ड काफी पुराना है। दिल्ली में फूलन देवी हत्याकांड के बाद चर्चाओं में आए सुरेंद्र इस मामले में तिहाड़ जेल की हवा भी खा चुका है। मार्च, 2015 में कोटद्वार के बेलाडाट चौराहे में हुए सुमित पटवाल हत्याकांड में उसकी मुख्य भूमिका रही।
इसमें अब भी मुकदमा चल रहा है और वह जमानत पर है। सुशील रघुवंशी हत्याकांड के बाद से सुरेंद्र उर्फ सूरी कोटद्वार पुलिस के रडार पर रहा है। गत वर्ष अक्टूबर में रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी एक जांच एजेंसी सुरेंद्र को सिमलचौड़ कोर्ट परिसर के बाहर से उठाकर ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गिरफ्तार हुआ आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
एक रात और अगले पूरे दिन पूछताछ के बाद उसे कौड़िया चेक पोस्ट में छोड़ दिया गया। तब परिजनों ने उसके अपहरण की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। अप्रैल, 2018 में सुरेंद्र को पुलिस ने पटेल मार्ग में अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
5 of 5
हत्या का खुलासा करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि सुशील रघुवंशी हत्याकांड में भी उसकी संलिप्तता रही। रविवार सुबह उसे सतपुली स्थित उसके गांव से हिरासत में लिया गया। उधर, मृतक वकील सुशील रघुवंशी की पत्नी रेखा रघुवंशी ने उनके पति की हत्या की साजिश में शामिल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर संतोष जताया है। उन्होंने कहा कि वह आरोपियों की सजा होने तक संघर्ष जारी रखेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।